ePaper

Mirror Tips: घर में दर्पण लगाने से पहले जान लें ये खास बातें, वरना हो सकता है नुकसान

Updated at : 09 May 2025 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
mirror

image: Ai generated

Mirror Tips: घर में कभी भी बिना किसी के परामर्श के दर्पण को नहीं लगाना चाहिए. सही दिशा में दर्पण लगाने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है और घर में आरहे परेशानियों का निवारण भी होता है. अगर इसे गलत दिशा और गलत कोने में लगा देंगे तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होगा, तो आइए आज इस आर्टिकल में जानते है कि घर के किस दिशा में दर्पण लगाने से घर में बरकत होती है.

विज्ञापन

Mirror Tips: दर्पण हम सभी को हमारा व्यक्तित्व कि झलक दिखाता है. घर कि किस दिशा में किस आकृति का दर्पण लगा है, इसका भवन और वहां के आस-पास कि ऊर्जा पर बहुत प्रभाव पड़ता है. इसलिए अपने घर में कभी भी बिना किसी के परामर्श के दर्पण को नहीं लगाना चाहिए. सही दिशा में दर्पण लगाने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है और घर में आरहे परेशानियों का निवारण भी होता है. अगर इसे गलत दिशा और गलत कोने में लगा देंगे तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होगा, तो आइए आज इस आर्टिकल में जानते है कि घर के किस दिशा में दर्पण लगाने से घर में बरकत होती है. 

इस दिशा में लगाए दर्पण 

घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह पूर्व से पश्चिम की ओर और उत्तर से दक्षिण कि ओर रहता है. इसलिए दर्पण को हमेशा पूर्व और उत्तर वाली दीवार में लगानी चाहिए कि देखने वाले का मुख पूर्व या उत्तर में रहे. इन दिशाओं में दर्पण लगाने से जीवन में उन्नति और धन का लाभ होता है. पश्चिम या दक्षिण दिशा की दीवारों पर लगे दर्पण, पूर्व और उत्तर से आ रही सकारात्मक ऊर्जा को रिफलेक्ट करती हैं.

यह भी पढ़ें: Avoid mirror in the morning: सुबह उठते ही न देखे दर्पण, जानिए इसके नुकसान

 बेडरूम में न लगाएं दर्पण

दर्पण को कभी भी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए. ऐसा करने से शादीशुदा लोगों के जीवन पर असर पड़ता हैं. पति-पत्नी के बीच मतभेद हो सकते है इसके साथ ही दोनों के बीच विश्वाश को लेकर भी सहमति नहीं बनेगी. अगर बेडरूम में किसी कारण से दर्पण रख भी रहें है तो आईएएस रखना चाहिए कि उसमें सोने वाले अपणे आप को देख न सके. सुबह उठते के साथ अपनी सकल अगर दर्पण में देखेंगे तो ये हमारे सेहत के लिए भी हानिकारक हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: शीशा टूटना खतरा है या खुशखबरी? जानिए इसके वास्तु नियम

ऐसा लगाएं दर्पण

घर में हेमश साफ सुथरा दर्पण लगाना चाहिए. किसी भी तरह क कोई नुकीलापन, चटका हुआ, या फिर धुंधला दिखाई देने वाला दर्पण कभी नहीं रखन चाहिए. दर्पण दिखने में जीतने आकर्षक और बड़े होंगे उनका प्रभाव उतना ही अच्छा होगा. घर में शांति के लिए आयताकार, अष्टभुजाकार दर्पण लगाना चाहिए. 

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola