Martyrs Day 2023: हर साल 30 जनवरी के अलावा इन तारीखों को मनाया जाता है शहीद दिवस

Updated:
विज्ञापन

Shaheed Diwas Motivational Shayari

Martyrs Day 2023 or Shaheed Diwas: हर साल 30 जनवरी के अलावा भी शहीद दिवस मनाया जाता है. इसके अलावा 23 मार्च, 21 अक्टूबर और 17 व 19 नवंबर को भी मनाया जाता है शहीद दिवस.

विज्ञापन

Martyrs Day 2023 or Shaheed Diwas:  30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन मनाया जाता शहीद दिवस. इसके अलावा 23 मार्च, 21 अक्टूबर और 17 व 19 नवंबर को भी मनाया जाता है शहीद दिवस.

अलग-अलग तारीखों में क्यों मनाया जाता है शहीद दिवस

भारत में शहीद दिवस उन योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता, कल्याण और प्रगति के लिए लड़ाई लड़ी और अपने प्राणों की आहुति दी. यह हर साल 30 जनवरी को पूरे देश में मनाया जाता है। भारत दुनिया के अन्य 15 देशों में से एक देश है जहां स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल शहीद दिवस मनाया जाता है।
यहां जानते हैं 30 जनवरी के अलावा और किस किस दिन शहीद दिवस मनाया जाता है

23 मार्च
सभी जानते हैं कि देश की आजादी के लिए कई वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी. भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु भी ऐसे ही वीर सपूतों में शामिल हैं. अंग्रेजी शासन की हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए उन्होंने सेंट्रल असेंबली में बम फेंके थे. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और फांसी की सजा दे दी गई. यह फांसी 23 मार्च के दिन ही दी गई थी. तभी से इस दिन को शहीद दिवस के तौर पर याद किया जाता है.

21 अक्टूबर
के दिन साल 1959 में केन्द्रीय पुलिस बल के जवान लद्दाख में चीनी सेना के एक एंबुश में शहीद हुए थे. इस कारण 21 अक्टूबर को पुलिस की ओर से शहीद दिवस मनाया जाता है.

17 नवंबर
वहीं 17 नवंबर को लाला लाजपत राय की स्मृति में ओडिशा में शहीद दिवस मनाया जाता है.

19 नवंबर
इसके अलावा रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन के दिन 19 नवंबर को भी शहीद दिवस मनाया जाता है.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola