ePaper

Mango Masala Rice Recipe: बचे हुए चावल और कच्चे आम से बनाए मैंगो मसाला राइस, देखें क्या है रेसपी

Updated at : 26 Jun 2024 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
Mango Masala Rice Recipe: बचे हुए चावल और कच्चे आम से बनाए मैंगो मसाला राइस, देखें क्या है रेसपी

Mango Masala Rice Recipe- आप बचे हुए चावल को फ्राइ करने के अलावा भी आप इससे कई सारी टेस्टी डिश बना सकतें है. जिसमें से एक है,मैंगो मसाला राइस. जो एक साउथ इंडियन डिश है और खाने में बहुत चटपटी लगती है.

विज्ञापन

Mango Masala Rice Recipe: सबके पसंदीदा फल आम का मौसम आ गया है. अगर आप भी आम से जुड़ी किसी नई डिश की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपके लिए कच्चे आम से बनने वाली एक बहुत टेस्टी डिश ले कर आए हैं. यह है मेंगों मसाला राइस. मैंगो राइस को तमिल में मंगई सदाम के नाम से जाना जाता है. यह मैंगो राइस तमिलनाडु राज्य की सबसे पसंदीदा रेसिपी में से एक है. यह हरे आम, पके हुए चावल, हल्दी, साबुत मसालों और मूंगफली से बनाया जाता है और तिल के तेल में पकाया जाता है. यह रेसिपी सुनने में जितनी आसान लगती है, उतनी ही आसान भी है.

सामग्री

  • 2 कटोरी बचा हुआ चावल
  • 1 कच्चा आम
  • 2 साबुत लाल मिर्च
  • 5-6 करी पत्ता
  • 2 चम्मच मूंगफली के दाने
  • 6-7 पीस काजू
  • 1 चम्मच चने की दाल
  • 1/2 चम्मच उड़द की दाल
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच राई
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 2 चम्मच तेल

Also read: Summer Vegetable Recipe: एक ही तरह की सब्जियों से भर गया है मन तो बनाएं कुछ अलग, ये है बेस्ट 6 ऑपशन

Also read: Yakhni Pulao Recipe: इस बकरीद अपने घर पर बनाएं यखनी पुलाव, उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान

कैसे बनाएं

  • सबसे पहले आम को छील ले. आधे आम को कद्दूकस कर ले और आधे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर रख ले. अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें फिर इसमें राई, कड़ी पत्ता और साबुत लाल मिर्च डालकर भून लें. फिर इसमें काजू, मूंगफली, चने की दाल और उड़द की दाल को डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें.
  • अब इसमें कटा हुआ हरा मिर्च, हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से चलाएं फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ आम और कटा हुआ आम भी डाल दें. चावल को डाल दे और 1 से 2 मिनट के लिए ढक कर पकने दें. आप इसमें कटा हुआ धनिया भी डाल सकते हैं. मैंगो राइस को गरमा गरम परोसे. यह खाने में तीखा और खट्टा होता है.
विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola