आम के मौसम में जरूर ट्राई करें हिमांशी शर्मा बताया मैंगो मखाना रसमलाई

Updated:
विज्ञापन
Mango Makhana Rasmalai

मैंगो मखाना रसमलाई (फोटो – @tastytaleswithrupal)

Mango Makhana Rasmalai: रसमलाई तो आपने कई तरह का खाया होगा, लेकिन आज हम आपको गर्मियों में बनाने के लिए मैंगो मखाना रसमलाई के बारे में बताएंगे. इस रेसिपी को बनाने का तरीका हिमांशी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @tastytaleswithrupal पर बताया है.

विज्ञापन

Mango Makhana Rasmalai: गर्मियों में हर किसी को आम खाना पसंद होता है. पके हुए आम से लोग कई तरह के स्वादिष्ट डिश बनाकर ट्राई करते हैं. अगर आप भी इस गर्मी पके हुए आम से कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में हम आपको मैंगो मखाना रसमलाई बनाने की रेसिपी बताएंगे जिसे आप घर पर बनाकर सबको सर्व कर सकते हैं. ये रेसिपी इतनी टेस्टी बनती हैं कि हर कोई खाने के बाद आपकी तारीफ करेगा. 

मैंगो मखाना रसमलाई बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

  • दूध – 1 लीटर 
  • मैंगो पल्प – आधा कप 
  • मखाना – 1 कप 
  • शहद – 2 चम्मच 
  • कटे हुए मेवे – 2 चम्मच 
  • केसर का पानी – आवश्यकतानुसार
  • इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच

मैंगो मखाना रसमलाई बनाने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले आप एक पैन गर्म में हल्के आंच पर मखाना भून लें. जब ये थोड़े कुरकुरे हो जाए तब इसे निकाल लें. 
  • अब आप उसी पैन में दूध डालें, इसे अच्छे से उबाल लें. उबालने के बाद आप इसमें इलायची पाउडर, कटे हुए मेवे और केसर का पानी डालें. इसे अच्छे से धीमी आंच पर मिक्स करके थोड़ा गाढ़ा करें. अब आप आंच बंद कर दें. 
  • अब एक मिक्सर जार में मैंगो के पल्प को डालकर अच्छे से पेस्ट बना लें. अब एक कटोरी लें, फिर आप उसमें तैयार हुआ दूध डालें. इसके बाद मैंगो का तैयार हुआ मिश्रण डालें. दोनों मिश्रण को अच्छे से मिला लें. 
  • अब ऊपर से इसमें मखाना डाल दें. शहद भी ऊपर से डालकर अच्छी तरह चम्मच की मदद से मिक्स करें. अब आप सजाने के लिए कुछ पिस्ता के टुकड़े, केसर और छोटे-छोटे ड्राई गुलाब की पंखुड़ियां डालकर सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Rajbhog Ice Cream: स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाजार का स्वाद, बिना झंझट के घर पर बनाएं शाही राजभोग आइसक्रीम

यह भी पढ़ें: Gulab Jamun: अब बाजार जाने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं मिल्क पाउडर से टेस्टी गुलाब जामुन

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola