घर पर बनाएं पपीते से ये 4 मजेदार डिशेज

Updated:
विज्ञापन
Papaya Recipe Ideas

पपीता से बनी हुई रेसपीज (AI Generated image)

Papaya Recipe Ideas: अगर आपके घर पर पके या कच्चे पपीते रखे हैं और आप उनसे कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो यहां दिए गए रेसिपीज आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

Papaya Recipe Ideas: पपीता एक ऐसा फल है जिसे ज्यादातर लोग सीधे काटकर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे कई तरह की स्वादिष्ट और अलग-अलग डिशेज भी बनाई जा सकती हैं. कच्चे और पके पपीते हर तरह की रेसिपी में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आप भी पपीते से कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको पपीते से बनने वाली कुछ आसान और स्वादिष्ट रेसिपी आइडियाज मिलेंगे, जिन्हें आप घर पर बिना ज्यादा मेहनत के तैयार कर सकते हैं. 

पपीता का हलवा 

पपीता का हलवा बनाने के लिए पके हुए पपीते को मैश कर लें. अब एक कड़ाही में घी गरम करें और इसमें पपीता डालकर मध्यम आंच पर पकाएं. अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें और तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. लास्ट में ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर गरमा-गरम परोसें. 

पपीता की सब्जी 

पपीता की सब्जी बनाने के लिए कच्चे पपीते को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक कड़ाही में तेल गरम करें, उसमें जीरा, हरी मिर्च और अदरक डालकर भूनें. अब पपीते के टुकड़े डालें और हल्दी, नमक और कुछ मसाले डालकर पकाएं. अब इसमें थोड़ा पानी डालकर ढक दें और अच्छे से पकाएं. इस तरह आप पपीता की सब्जी तैयार कर सकते हैं. 

पपीता का शेक 

पपीता शेक बनाने के लिए पके हुए पपीते के टुकड़े, दूध और चीनी को मिक्सर में डालकर अच्छे से ब्लेंड करें. ठंडा करने के लिए इसमें बर्फ के टुकड़े डाल सकते हैं. तैयार शेक को गिलास में निकाल लें. 

पपीता का जैम 

पपीता का जैम बनाने के लिए पके हुए पपीते को मैश कर लें. अब एक पैन में इसे डालकर धीमी आंच पर पकाएं. इसमें चीनी व थोड़ा नींबू का रस डालें. इसे लगातार चलाते रहें जब तक मिश्रण गाढ़ा होकर जैम जैसा न हो जाए. ठंडा होने पर इसे जार में भर लें और ब्रेड के साथ खाएं. 

यह भी पढ़ें: Makai Pyaz Ka Chilla: ठंड में बनाना है जल्दी ब्रेकफास्ट, ट्राई करें स्वादिष्ट मकई प्याज का चीला

यह भी पढ़ें: Suji Masala Puri: ट्रैवल में जाना हो या नाश्ते में कुछ स्पेशल सर्व करना हो, बनाएं सूजी मसाला पूरी, फॉलो करें आसान विधि 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola