Rava Idli Recipe: नाश्ते में बनाना है कुछ हटकर, तो ट्राई करें जल्दी से तैयार होने वाली रवा इडली
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 30 Sep 2025 9:22 AM
rava idli ( AI Image)
Rava Idli Recipe: ब्रेकफास्ट में क्या बनाना है या टिफिन में क्या ले जाना है? इन बातों को लेकर सुबह में टेंशन हो जाती है. आप नाश्ते में रवा इडली को बना सकते हैं. सूजी और दही से बनी इस इडली का सेवन आप चटनी के साथ कर सकते हैं.
Rava Idli Recipe: सुबह की भागदौड़ में अक्सर ये समझ नहीं आता है कि नाश्ते में क्या बनाया जाए. अगर आप भी इस परेशानी का सामना करते हैं तो आप नाश्ते में ऐसी चीजों को बनाएं जिसे आप जल्दी से तैयार कर सकें. ब्रेकफास्ट में इडली एक अच्छा ऑप्शन है. इडली को तैयार करने में काफी समय लग जाता है. चावल दाल को भिगो कर रखना फिर पीस कर इसे घंटों तक फर्मेंट किया जाता है. आपको अगर जल्दी से इडली तैयार करना है तो आप रवा इडली बना सकते हैं. रवा यानी सूजी से तैयार इडली झटपट बन जाती है और नाश्ते के लिए परफेक्ट है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.
रवा इडली बनाने के लिए सामग्री
रवा (सूजी)- 1 कप
दही- आधा कप
पानी
नमक- स्वादानुसार
तेल
सोडा- आधा चम्मच
यह भी पढ़ें- Veg Malai Sandwich Recipe: शाम के स्नैक्स में बनाएं क्रिमी और टेस्टी वेज मलाई सैंडविच
रवा इडली बनाने की विधि
- रवा इडली बनाने के लिए सबसे पहले आप सूजी को एक बाउल में लें. इडली के लिए बारीक सूजी का इस्तेमाल करें. अब दही को अच्छे से फेंट लें और इसमें मिक्स कर दें.
- इसमें आप नमक और पानी को मिलाकर इडली का घोल तैयार कर लें. इसे आप करीब 20 मिनट के लिए रख दें.
- इडली बनाने वाले बर्तन में पानी को गर्म करें और सांचे में तेल लगा दें. अब इडली के बैटर में आप खाने वाले सोडा को मिक्स कर दें. बैटर को अच्छे से चला लें. अगर ये ज्यादा गाढ़ा है तो आप इसमें पानी डालें. बैटर को सांचे में डालें और फिर इसे स्टीम करें. इडली जब पक जाए तब आप इसे ठंडा होने दें और फिर इसे निकाल कर चटनी के साथ सर्व करें. इस तरह से आप आसानी से इडली को तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Navratri Recipe Ideas Without Onion Garlic: बिना प्याज लहसुन के ट्राई करें स्वाद से भरपूर ये डिशेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










