Basi Roti Recipe for Breakfast: बासी रोटी से बनाएं सुबह का परफेक्ट नाश्ता, तैयार करें ये खास डिश
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 05 Sep 2025 1:48 PM
roti upma recipe ( AI Image)
Basi Roti Recipe for Breakfast: सुबह के नाश्ते में कुछ यूनिक बनाना चाहते हैं तो बासी रोटी से आप रोटी उपमा बना सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं रोटी उपमा बनाने की आसान रेसिपी.
Basi Roti Recipe for Breakfast: रोटी का सेवन लगभग हर दिन होता है. अक्सर घर में रात की बची हुई रोटियां फेंक दी जाती हैं, लेकिन इन्हें स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ते में बदलकर आप फूड वेस्टेज से बच सकते हैं. आप ईसंक इस्तेमाल सुबह के नाश्ते में कर सकते हैं. आप इन बची हुई रोटियों से रोटी उपमा तैयार कर सकते हैं. रोटी उपमा एक आसान और जल्दी बनने वाली रेसिपी है, जिसे आप सुबह के नाश्ते या शाम के हल्के स्नैक के तौर पर बना सकते हैं. इसमें मसाले और सब्जियों का तड़का डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. आइए जानते हैं रोटी उपमा बनाने की आसान विधि.
रोटी उपमा के लिए सामग्री
- बची हुई रोटियां- 4-5
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- टमाटर -1 बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी हुई
- करी पत्ता- 6-7
- अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- मूंगफली- 2 बड़े चम्मच भुनी हुई
- सरसों के दाने- एक छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
- तेल- 2 बड़े चम्मच
यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी
रोटी उपमा बनाने की विधि
- रोटी उपमा की रेसिपी सबसे पहले रोटियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें. इसे आप छोटे टुकड़ों में क्रश कर लें.
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें राई, करी पत्ते और हरी मिर्च डालकर तड़का लगाएं.
- अब आप इसमें प्याज और अदरक डालकर अच्छे से भुनें. जब ये सुनहरा हो जाए तो आप इसमें बारीक कटा टमाटर डालें और नर्म होने तक पकाएं. अब आप इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद रोटियों के टुकड़े डालें और सभी मसालों में अच्छे से मिलाते हुए अच्छे से मिक्स करें. इसे कुछ देर तक पकाएं
- अब इसके ऊपर से भुनी हुई मूंगफली और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें. अब आप नींबू के रस को भी मिक्स कर दें. आपका रोटी उपमा तैयार है. इसे आप सुबह के नाश्ते में एन्जॉय करें.
यह भी पढ़ें- Chana Dal Barfi: स्पेशल ओकेजन पर ट्राई करें चना दाल बर्फी, आसान विधि से बनाएं
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










