ePaper

Mahashivratri Outfits: महाशिवरात्रि पर पहनें ये खूबसूरत आउटफिट्स और बनें शिव की प्रिय भक्त

Updated at : 15 Feb 2025 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
Mahashivratri Outfits

Mahashivratri Outfits

Mahashivratri Outfits : महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने के लिए पहनें ये खूबसूरत और पारंपरिक आउटफिट्स.

विज्ञापन

Mahashivratri Outfits : महाशिवरात्रि के दिन भक्त भगवान शिव की पूजा पूरे हर्षो उल्लास के साथ करते हैं. इस दिन की तैयारियां बहुत पहले से शुरू हो जाती हैं. महिलाएं इस शुभ अवसर पर पारंपरिक और आरामदायक आउटफिट्स पहनना चाहती हैं जिनमें वे सुंदर और आकर्षक लगें. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं महाशिवरात्रि पर पहनने के लिए कुछ स्पेशल आउटफिट्स जिनको पहन कर आप भगवान शिव की प्रिय भक्त लगेंगी और आपकी पूजा भी बिल्कुल परफेक्ट होगी.

  • बनारसी साड़ी :बनारसी साड़ी पूजा-पाठ के लिए सबसे परफेक्ट ऑप्शन है. इससे आपको पारंपरिक और रॉयल लुक मिलेगा जिससे आप बहुत सुंदर दिखेंगी. आप बनारसी साड़ी के साथ झुमके भी पहन सकती हैं और बालों में गजरे का फूल लगाकर एक विशेष लुक पा सकती हैं.
  • शरारा : अगर आप पारंपरिक के साथ कुछ आरामदायक पहनना चाहती हैं तो आप इस दिन शरारा पहन सकती हैं.इसके लिए आप लाल, हरे या पीले रंग का शरारा चुन सकती हैं. इसके साथ ट्रेडिशनल इयररिंग्स जरूर पहनें.
  • सिल्क सूट : महाशिवरात्रि पर अगर आप उपवास रख रही हैं और हल्का व खूबसूरत आउटफिट पहनना चाहती हैं तो आप सिल्क कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं. यह आपके लिए बहुत आरामदायक होगा और आपको खूबसूरत लुक भी देगा.
  • कुर्ती और प्लाजो : पूजा के लिए आप कुर्ती और प्लाजो पहन सकती हैं. यह आपको पारंपरिक लुक के साथ ट्रेंडी भी बनाएगा. पीले, गुलाबी जैसे रंग के कुर्ती और प्लाजो इस दिन के लिए परफेक्ट होंगे.
  • अनारकली सूट : आप इस शुभ अवसर पर फ्लोरल प्रिंट्स वाले अनारकली सूट को भी पहन सकती हैं. यह पूजा लुक के साथ ही आपको बेहद खूबसूरत बनाएगा. अनारकली सूट के साथ मैचिंग दुपट्टा जरूर रखें जो आपके लुक को और भी निखार देगा.

इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी

Also Read : Stylish Outfits Tips : इन स्टाइलिश आउटफिट्स के साथ आप फॉर्मल इवेंट्स में अपनी पर्सना

Also Read : Vasant Panchami Festive Look : वसंत पंचमी पर पाएं स्टाइलिश और ट्रेंडी फेस्टिव लुक, जानें कैसे

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola