Maha Shivratri 2021 Date, Puja Vidhi, Puja Muhurat Time: महाशिवरात्रि 4 दिन बाद पड़ेगा साल का दूसरा अबूझ मुहूर्त, जानें आज क्या करें क्या नहीं, देखें रात्रि पूजा विधि समेत अन्य जानकारियां
Maha Shivratri 2021 Date Kab Ki Hai in India, Puja Vidhi, Muhurat, Puja Time, Fasting Rules in Hindi: हिंदू कैलंडर के मुताबकि चलने वाले साल का आखिरी महीना है फाल्गुन. इसी मास में शिव जी को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व भी मनाया जाता है. मान्यतानुसार शिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इस दिन भक्त जो मांगते उन्हें शिवजी जरुर देते हैं. यहां देखें भगवान शिव की पूजा विधि और सामग्री की लिस्ट
रात्रि प्रथम प्रहर से चतुर्थ प्रहर तक का मुहूर्त
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा: 06:27 PM से 09:29 PM तक
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा: 09:29 PM से 12:31 AM, मार्च 12
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा: 12:31 AM से 03:32 AM, मार्च 12
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा: 03:32 AM से 06:34 AM, मार्च 12
महाशिवरात्रि की रात्रि पर्व का क्या होता है महत्व
महाशिवरात्रि में रात्रि में खास आयोजन किए जाते है. ऐसी मान्यता है कि हिन्दू धर्म में रात में विवाह का मुहूर्त शादी के लिए उत्तम होता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव का भी माता पार्वती के रात्रि में ही विवाह संपन्न हुआ था. हिंदू पंचांग की मानें तो जिस दिन फाल्गुन माह की मध्य रात्रि अर्थात निशीथ काल में होती है उसी दिन शिवरात्रि मानाई जाती है.
प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने दी महाशिवरात्रि की बधाई
प्रधानमंत्री ने देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी है. इसके अलावा देवी पार्वती और भगवान शिव के विवाह के पावन स्मरण स्वरुप के उत्सव को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को बधाई दी है.
Mahashivratri 2021 की रात्रि भगवान शिव को चढ़ाएं समा की खीर का भोग, जानें इस Recipe को बनाने की विधि
हरिद्वार में भक्तों ने लगाई पवित्र डुबकी
महाशिवरात्रि 2021 के अवसर पर उत्तराखंड के हरिद्वार में भक्तों भी भारी भीड़ देखने को मिली. इस दौरान गंगा नदी में भक्तों ने पवित्र डुबकी लगाई. देखें वीडियो..
Panchak 2021: 11 मार्च को Mahashivratri पर 09 बजकर 21 मिनट से आरंभ हो रहा पंचक, भूल कर भी न करें ये पांच काम, जानें क्या बरतनी होंगी सावधानियां
महाशिवरात्रि 4 दिन बाद पड़ेगा साल का दूसरा अबूझ मुहूर्त
महाशिवरात्रि के बाद साल का दूसरा अबूझ मुहूर्त 15 मार्च को पड़ रहा है. 4 दिन बाद पड़ने वाले इस मुहूर्त में किसी भी प्रकार के हानिकारक प्रभाव, दोष रहित माना गया है. आपको बता दें कि इस मुहूर्त में कोई भी मांगलिक कार्य किया जा सकता है. इसे शुभ और लाभकारी माना गया है.
ओडिशा के एक कलाकार ने महाशिवरात्रि पर बनायी भगवान शिव की सबसे छोटी मूर्ति व शिवलिंग
समाचार एजेंसी एएनआई के रिपोर्ट के मुताबिक कलाकार का कहना है कि वे भगवान शिव की दुनिया की सबसे छोटी मूर्ति बनाने की कोशिश में है. फिलहाल, उन्होंने लकड़ी की 5 मिमी की, पत्थर से से बनी 1.3 सेमी की मूर्ति बनाई है. साथ ही साथ उन्होंने 7 मिमी के साइज का पत्थर की और 3 मिमी की लकड़ी की ‘शिवलिंग’ का निर्माण भी किया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए