Tiffin ideas: ठंड में बच्चों को दे ये टिफिन, खाना होगा सफाचट

Author Neha singh
Updated:
विज्ञापन
Tiffin ideas: ठंड में बच्चों को दे ये टिफिन, खाना होगा सफाचट

बच्चों के साथ टिफिन का खाना ना खाने की समस्या सबसे ज्यादा होती है. हम आपको कुछ ऐसे ऑप्शन बताने जा रहे हैं जिससे बच्चे हर रोज अपना खाना खत्म करके ही घर आएगें.

विज्ञापन
undefined
लंच में क्या?

जिनके घरों में बच्चे स्कूल जाने वाले होते हैं उनके यहां सबसे बड़ी समस्या हर दिन लंच की होती है. अगर बच्चों को उनकी पसंद की लंच ना मिले तो खाना लौट कर आता है.

undefined
ये करें ट्राई

सबसे बड़ा चैलेंज होता है बच्चों को पसंदीदा के साथ-साथ हेल्दी खाना देना.हम आप के लिए लाए हैं कुछ ऐसे आइडियाज जो हेल्दी और टेस्टी दोनों हैंं.

undefined
हेल्दी मफिन

लंच बॉक्स में बच्चों को ओट्स, ऑरेंज और ड्राईफ्रूट से तैयार मफिंस बनाकर दें. ये ना केवल टेस्टी होगा बल्कि पौष्टिक भी होगा. इसके साथ आप खीरा. टमाटर और पनीर से तैयार सलाद दें.

undefined
अंडा-मायो सैंडविच

इसे आप मायो सॉस,सब्जी और उबले हुए अंडे और ब्रेड से बना सकते हैं. ये अंडे का सैंडविच बच्चे को बहुत पसंद आएगा. इसे बनाने में 15 मिनट का वक्त काफी है.

undefined
पनीर रोल

पनीर फ्राई करके इसे वेजीज के साथ मिलाकर इसका मिश्रण आप तैयार कर सकते हैं. रोल करने के लिए रोटी या पराठा बनाकर उसमें केचअप लगाकर हल्का सेंक ले और मिश्रण भर कर बना लें.

undefined
वेज रोल

आप पनीर रोल के तरीके से ही वेज रोल बना सकती हैं. बस इसमें पनीर के टुकड़ों की जगह वेज फ्राइ कर भरे जाएगें.

undefined
पास्ता या मैक्रोनी

बच्चों को पास्ता और मैक्रोनी बहुत पसंद होती है. आप लंच में सब्जियों के साथ फ्राइड पास्ता दे सकती हैं.

undefined
आलू पराठा

आप लंच में बादाम की चटनी के साथ आलू पराठा भी दे सकते हैं. बच्चों को आलू पराठा बहुत पसंद होता है.

Also Read: स्लिम फिगर के लिए डेली डाइट में शामिल करें अंकुरित अनाज, पोषण मिलने के साथ बढ़ेगी इम्यूनिटी
undefined
फ्राइड राइस

बच्चों के लिए आप लंच में फ्राइड राइस का भी ऑप्शन रख सकते हैं. इसमें आप बच्चे की पसंद अनुसार वेज या पनीर फ्राइड राइस बना सकती हैं.

Also Read: अगर आपका बच्चा भी पढ़ाई से भागता है दूर तो अपनाएं ये टिप्स, माता-पिता नहीं दोस्त बनकर निकलेगा हल
विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola