ePaper

Liver Detox Drinks: लिवर में जमी गदंगी को निकाल फेकेगा ये डेटॉक्स ड्रिंक्स, मिलेंगे गजब के फायदे

Updated at : 03 Apr 2025 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
Liver Detox Drinks

Liver Detox Drinks

Liver Detox Drinks: हम कुछ ऐसे डिटॉक्स ड्रिंक्स लेकर आए हैं जो आपको लिवर को साफ करने में बहुत फायदेमंद साबित होते हैं. तो आइए जानते हैं कि वे कौन से डिटॉक्स ड्रिंक्स हैं जो आपके लिवर के कोने-कोने में जमी गंदगी को बाहर निकालकर आपके लिवर को स्वस्थ बनाते हैं.

विज्ञापन

Liver Detox Drinks: आजकल बाहरी अनहेल्दी खानपान की वजह से लिवर से जुड़ी परेशानियां बहुत बढ़ गई हैं. इसके कारण लिवर में गंदगी जमा हो जाती है. अगर सही समय पर इसका उपाय न किया गया तो यह लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है. इसलिए लिवर से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और इसे जल्द से जल्द उपचार करना चाहिए. ऐसे में आज हम कुछ ऐसे डिटॉक्स ड्रिंक्स लेकर आए हैं जो आपको लिवर को साफ करने में बहुत फायदेमंद साबित होते हैं. तो आइए जानते हैं कि वे कौन से डिटॉक्स ड्रिंक्स हैं जो आपके लिवर के कोने-कोने में जमी गंदगी को बाहर निकालकर आपके लिवर को स्वस्थ बनाते हैं.

नींबू पानी

नींबू पानी एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक है जो लिवर को साफ करने में मदद करता है. इसमें मौजूद विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है और लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है. साथ ही, नींबू पानी पीने से लिवर की कार्यक्षमता बढ़ती है, जिससे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें: Muskmelon Benefits: खरबूजा सिर्फ प्यास बुझाने के लिए नहीं, बल्कि आपको देगा ये कई अनोखे फायदे

ये भी पढ़ें: Cinnamon Water Benefits: रोज सुबह दालचीनी का पानी पीने के 6 ऐसे फायदे जो आपको हैरान कर देंगे, जानें यहां

ग्रीन टी

ग्रीन टी में कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो लिवर के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. यह लिवर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर संबंधी समस्याओं को खत्म करता है.

चुकंदर का जूस

चुकंदर का जूस लिवर में जमी गंदगी को बाहर निकालने के लिए बहुत लाभदायक है. इसमें बीटाइन नामक तत्व लिवर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है.

संतरे के जूस

संतरे के जूस में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं और लिवर की सफाई करते हैं.  इसके साथ ही, यह लिवर की कोशिकाओं को भी स्वस्थ बनाता है. 

ये भी पढ़ें: Home Remedies for Sweat Smell: गर्मी में पसीने का बदबू करता है परेशान,इस आसान तरीके से पाएं छुटकारा

ये भी पढ़ें: Saunf Ka Sharbat: गर्मी में शरीर को ठंडा रखेगा सौंफ का शरबत, जानें बनाने का आसान तरीका

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola