ePaper

Leftover Roti Dessert Recipe: बची हुई रोटी से 5 मिनट में बनाएं टेस्टी मिठाई

Updated at : 15 Oct 2025 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
Leftover Roti Dessert Recipe: बची हुई रोटी से 5 मिनट में बनाएं टेस्टी मिठाई

Leftover Roti Dessert Recipe : बची हुई रोटियों से बनाएं 5 मिनट में टेस्टी और हेल्दी मिठाई. जानें आसान स्टेप्स और झटपट रेसिपी जो सभी को पसंद आएगी.

विज्ञापन

Leftover Roti Dessert Recipe: दीपावली आने वाली है, और अगर मिठाइयों की बात न हो तो त्योहार कुछ अधूरा-सा लगता है. फेस्टिवल में मिठाइयों की मौजूदगी रिश्तों की मिठास को और भी बढ़ा देती है.तो चलिए इस बार घर पर ही कुछ हटके और टेस्टी मिठाई बनाते हैं.आज हम आपको बची हुई रोटियों से एक बेहद स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली मिठाई की रेसिपी बताने जा रहे हैं.शायद सुनकर थोड़ा अजीब लगे लेकिन यकीन मानिए यह बची हुई रोटियों से बनने वाली मिठाई स्वाद और मिठास दोनों में लाजवाब है. इसमें न ज्यादा सामग्री की जरूरत है न ज्यादा मेहनत.बस 5 मिनट में तैयार होगी घर की बनी झटपट मिठाई जो सबको बेहद पसंद आएगी.

सामग्री

  • 2–3 बची हुई रोटियां
  • 2 टेबलस्पून घी
  • 3 टेबलस्पून चीनी या गुड़
  • 2 टेबलस्पून दूध
  • 1 टेबलस्पून नारियल बुरादा (जरुरत के अनुसार)
  • कटी हुई ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश)
  • इलायची पाउडर – एक चुटकी

Also Read : Halwai Style Imarti Recipe: मिनटों में बनाएं हलवाई जैसी कुरकुरी और रसीली इमरती

विधि

  • रोटियों को तोड़ लें: बची हुई रोटियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें या मिक्सर में हल्का क्रश कर लें.
  • घी गरम करें: एक पैन में घी गर्म करें और उसमें रोटी के टुकड़े डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  • मीठा मिलाएं: अब इसमें चीनी या गुड़ डालें और धीरे-धीरे दूध डालते हुए चलाएं.
  • स्वाद बढ़ाएं: इलायची पाउडर और नारियल बुरादा डालकर मिलाएं.
  • गार्निश करें: तैयार डेजर्ट को सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से सजाएं.
  • तैयार है झटपट मिठाई : गर्म या ठंडा दोनों तरह से परोस सकते हैं.स्वाद में बिल्कुल हलवा जैसी लगेगी.

Also Read : Chia Seed Laddu Recipe: मिनटों में बनाए हेल्दी और टेस्टी चिया सीड लड्डू

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola