Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Updated at : 14 Apr 2025 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Leftover Rice Recipes: अगर आप कुछ अलग स्नैक्स खाना चाहते हैं ताे चावल से बनें क्रिस्पी कटलेट्स आपके लिये परफेक्ट हैं.

विज्ञापन

Leftover Rice Recipes : हर घर में खाना थोड़ा ज्यादा बन ही जाता हैं.ऐसे में आप अपने घर में बचे हुए खाने का क्या करते है अगर फेंक देते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे. अगर आपके पास बचा हुआ चावल है और आप सोच रहे हैं कि इसका क्या करें तो फेंकिए मत.बस कुछ सब्जियां और मसाले मिलाइए और बना डालिए क्रिस्पी टेस्टी राइस कटलेट.

सामग्री

  • बचे हुए चावल – 1 कप
  • उबले आलू – 2 मध्यम (मैश किए हुए)
  • प्याज – 1 बारीक कटा
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी)
  • हरा धनिया – थोड़ा सा (बारीक कटा)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
  • बेसन या ब्रेडक्रंब – 2 बड़े चम्मच (बाइंडिंग के लिए)
  • तेल – तलने के लिए

विधि

  • एक बाउल में चावल, मैश किए हुए आलू, प्याज, हरी मिर्च, धनिया, और सारे मसाले डालें.
  • अच्छे से मिक्स करें. अगर मिश्रण बहुत गीला हो तो बेसन या ब्रेडक्रंब डालकर गाढ़ा करें.
  • अपने मनचाहे आकार में कटलेट बनाएं (गोल या ओवल).
  • एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर कटलेट दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें.
  • तैयार है आपके कुरकुरे और स्वादिष्ट राइस कटलेट.

Also Read : Butter Garlic Paneer Recipe: बटर और लहसुन का तीखा मेल,पनीर की ये रेसिपी बना देगी आपको दीवाना

Also Read : Veg Momos: मोमोज लवर्स के लिए परफेक्ट रेसिपी,हर कौर में खुशबू और स्वाद

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

Also Read :Litti Chokha Recipe: होली के रंग में रंगा लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि दिल बोले वाह

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola