ePaper

लौकी कचौड़ी: एक बार ट्राई किया तो स्वाद भूलना मुश्किल, बच्चे-बूढ़े सबकी फेवरेट! जानें रेसिपी

Updated at : 27 Aug 2025 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
Lauki Kachori

प्लेट में रखी लौकी की कचोड़ी और कटोरी में आलू की सब्जी और चटनी/ Pic Credit- Chatgpt

Lauki Kachori: लौकी की कचौड़ी: एक बार ट्राई किया तो स्वाद भूलना मुश्किल! जानिए घर पर इस हेल्दी और क्रिस्पी स्नैक को बनाने का आसान तरीका. बच्चों और बड़ों के लिए परफेक्ट, इसे आलू की सब्जी और हरी चटनी के साथ सर्व करें और हर बाइट का आनंद लें.

विज्ञापन

Lauki Kachori: आपने कई तरह की कचौड़ी ट्राई कर लिया होगा लेकिन क्या आपने कभी लौकी की कचौड़ी का स्वाद लिया है. लौकी की कचौड़ी का नाम सुनकर आप भी सोच में पड़ गये होंगे कि भला इसका न जानें कैसा होता होगा. भले ही आपके इमेजिनेशन में इसका टेस्ट बेकार फील लगे लेकिन यकीन मानिये अगर आपने इसे बनाने का तरीका जान लिया तो यह इतना स्वादिष्ट होगा कि आप सोच भी नहीं सकते. यह नॉर्मल दाल और आलू की कचौड़ी से ज्यादा स्वादिष्ट होगा. साथ ही बेहद हेल्दी भी. इसके अलावा, इस डिश को बनाते वक्त अगर अपनी पसंद के अनुसार मसाले को बेहतर तरीके से करके इसकी स्टफिंग तैयार करें तो यह हर परिवार के स्वाद के लिए परफेक्ट बन जाती है.

लौकी कचौड़ी बनाने के लिए क्या क्या जरूरी सामग्री चाहिए?

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1/2 कप कद्दूकस की हुई लौकी
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल तलने के लिए

Also Read: Sabudana Dahi Vada Recipe: क्रिस्पी वड़े और क्रीमी दही का मजेदार कॉम्बिनेशन, बिना दाल के इस तरह बनाएं सुपर टेस्टी साबूदाना दही वड़ा

लौकी की कचौड़ी बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले लौकी को कद्दूकस करके उसका अतिरिक्त पानी निचोड़ लें.
  2. अब एक बाउल में गेहूं का आटा, नमक और थोड़ा तेल मिलाकर नरम आटा गूंध लें.
  3. लौकी में हल्दी, लाल मिर्च, जीरा और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  4. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और हर लोई में लौकी का मिश्रण भरकर गोल आकार दें.
  5. कढ़ाई में तेल गर्म करें और कचौड़ियों को मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें.

स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल

घर पर बनी लौकी की कचौड़ी न सिर्फ स्वाद में बेमिसाल होती है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहतर विकल्प है. बाहर की तली हुई कचौड़ी की तुलना में यह हल्की और पोषक तत्वों से भरपूर होती है.

लौकी कचोड़ी बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • आटे में कम मात्रा में ही तेल डालें ताकि कचौड़ी ज्यादा भारी न लगे.
  • लौकी का पानी पूरी तरह निचोड़ लें, वरना कचौड़ी टूट सकती है.
  • इसे आलू की सब्जी के साथ ट्राई करें ऊपर से धनिया पत्ते की तीखी वाली हरी चटनी के साथ खाएं तो इसका स्वाद बढ़ जाएगा.

Also Read: Tomato Almond Chutney: इस चटनी को खाकर हर कोई पूछेगा रेसिपी,जानें रेसिपी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola