ePaper

Sabudana Dahi Vada Recipe: क्रिस्पी वड़े और क्रीमी दही का मजेदार कॉम्बिनेशन, बिना दाल के इस तरह बनाएं सुपर टेस्टी साबूदाना दही वड़ा

Updated at : 27 Aug 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
sabudana dahi vada recipe

AI generated image

Sabudana Dahi Vada Recipe: साबूदाना दही वड़ा एक ट्रेंडी और हेल्दी स्नैक है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा. इसे बनाना आसान है और इसके लिए ज्यादा मेहनत या महंगे इंग्रीडिएंट्स की जरूरत नहीं पड़ती है.

विज्ञापन

Sabudana Dahi Vada Recipe: साबूदाना दही वड़ा एक फ्यूजन रेसिपी है जिसे ट्रेडिशनल दही वड़े की तरह ही बनाया जाता है लेकिन इसमें उड़द दाल की जगह साबूदाना और आलू का इस्तेमाल होता है. अगर आप व्रत में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं या फिर घर पर बच्चों और मेहमानों के लिए कोई नई डिश ट्राय करना चाहते हैं तो साबूदाना दही वड़ा एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह डिश न केवल खाने में हल्की और टेस्टी होती है बल्कि पेट के लिए भी इसे डाइजेस्ट करना काफी आसान है. दही की ठंडक और साबूदाने के हल्के स्वाद का जबरदस्त कॉम्बिनेशन इसे और भी स्पेशल बना देता है. चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

साबूदाना दही वड़ा के लिए आवश्यक सामग्री

  • साबूदाना – 1 कप 4 से 5 घंटे भीगे हुए
  • आलू – 2 उबले और मैश किए हुए
  • मूंगफली – 2 बड़े चम्मच भुने और दरदरे पिसे हुए
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा कसा हुआ
  • सेंधा नमक – स्वादानुसार
  • जीरा पाउडर – आधा चम्मच
  • दही – 2 कप फेंटी हुई
  • हरी चटनी – 2 से 3 बड़े चम्मच
  • इमली की चटनी – 2 से 3 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Suji Chocolate Truffles Recipe: टेस्ट और हेल्थ का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, 10 मिनट में तैयार करें बच्चों की फेवरेट सूजी चॉकलेट ट्रफल्स

यह भी पढ़ें: Poha Appe Recipe: न मैदा और न ज्यादा तेल! सिर्फ पोहे और सूजी से बनाएं सुपर क्रिस्पी और सॉफ्ट अप्पे

साबूदाना दही वड़ा बनाने की विधि

  • सबसे पहले भीगे हुए साबूदाना को छानकर उसे आलू, हरी मिर्च, अदरक, सेंधा नमक और मूंगफली पाउडर के साथ मिला लें और फिर इस मिश्रण को अच्छी तरह गूंधकर छोटे-छोटे वड़े बना लें. अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और इन वड़ों को गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तल लें.
  • इसके बाद तले हुए वड़ों को 10 से 15 सेकंड के लिए गुनगुने पानी में डालें ताकि वे सॉफ्ट हो जाएं. इसके बाद हल्के हाथ से पानी निचोड़ लें और प्लेट में रख दें.
  • इसके बाद फेंटे हुए दही में थोड़ा सा सेंधा नमक और जीरा पाउडर मिलाएं और प्लेट में रखे वड़ों पर दही डालें. अब ऊपर से हरी चटनी, इमली की चटनी, लाल मिर्च पाउडर और भुना हुआ जीरा डालकर सजाएं.
  • साबूदाना दही वड़े को ठंडा-ठंडा खाने में सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा मजा आता है.

यह भी पढ़ें: Mix Veg Hung Curd Sandwich Recipe: ब्रेकफास्ट ऐसा जिसे खाकर बच्चे खुशी-खुशी जाएंगे स्कूल, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं मिक्स वेज हंग कर्ड सैंडविच

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola