ePaper

Latest Bangles For Women: चाहे कोई भी हो मौका,लेटेस्ट वेलवेट की चूड़ियों से सजाएं खूबसूरत हाथों को

Updated at : 06 Jun 2025 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
Latest Bangles For Women: चाहे कोई भी हो मौका,लेटेस्ट वेलवेट की चूड़ियों से सजाएं खूबसूरत हाथों को

Latest Bangles For Women: अगर आप भी अपने लुक में पारंपरिक के साथ-साथ ट्रेंडिंग टच चाहती हैं तो लेटेस्ट वेलवेट चूड़ियों का ये कलेक्शन आपके लिए परफेक्ट है.

विज्ञापन

Latest Bangles For Women: हर महिला की चाहत होती है कि उसके हाथों में खूबसूरत चूड़ियां खनके.यह वेलवेट की चूड़ियां ही उनके लुक काे और भी ग्लैमरस बनाती है. चाहे बात हो किसी पार्टी की या फिर शादी-ब्याह की या फिर किसी खास मौके की हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए लेटेस्ट वेलवेट चूड़ियां आजकल खूब ट्रेंड कर रही हैं.

कुंदन वर्क वाली वेलवेट चूड़ियां:इन चूड़ियों पर रेशमी वेलवेट फैब्रिक चढ़ाया गया है. ऊपर से कुंदन, नग या मीनाकारी का खूबसूरत काम किया जाता है.यह खास मौकों जैसे शादी या फेस्टिबल में आपके लुक में चार चांद लगा सकती हैं.

एंब्रॉयडरी या जरी वर्क वाली वेलवेट चूड़ियां: वेलवेट पर बारीक एम्ब्रॉयडरी या जरी का काम उन्हें और भी आकर्षक बनाता है.यह हर आउटफिट के साथ परफेक्ट लगता है और आपकी खूबसूरती को अलग लुक देता है.

मल्टीकलर वेलवेट चूड़ियां: कई रंगों के वेलवेट का उपयोग करके बनाई गई चूड़ियां आजकल काफी चलन में हैं क्योंकि वे विभिन्न आउटफिट्स के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं.

प्लेन वेलवेट चूड़ियां : मिनिमलिस्टिक और सोबर लुक के लिए प्लेन वेलवेट चूड़ियां भी काफी पसंद की जाती हैं. इन्हें अन्य चूड़ियों के साथ लेयर करके भी पहना जा सकता है.

कस्टमाइज्ड वेलवेट चूड़ियां: आजकल लोग अपने नाम के अक्षर या कोई खास प्रतीक चिन्ह वाली चूड़ियां भी पसंद कर रहे हैं जो वेलवेट में भी बनवाई जा सकती हैं.

Also Read : Latest Bangles for Women: वेलवेट बैंगल का जादू हर लुक को बना देगा खास,देंखे लेटेस्ट डिजाइन

also Read :Latest Lac Bangles Designs: खुबसूरत कलाई को दें नया लुक, ट्राय करें लाख की चूड़ियों के लेटेस्ट डिजाइन

Also Read : Latest Chura Design: शादी हो या पार्टी, ट्राय करें चूड़ा के ये लेटेस्ट डिजाइन

Also Read : Bridal Chura Designs: साजन से प्यार के इजहार का तरीका हुआ नया,ट्राय करें लेटेस्ट नाम वाला चूड़ा

Also Read : Latest Chudi Design: पहनें लेटेस्ट डिजाइन की चूड़ियां,पिया जी का धड़केगा जिया

Also Read : Artificial Jhumka Designs For Saree: आर्टिफिशियल झुमकों के साथ दें साड़ी-सूट में स्टाइल का तड़का

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola