ePaper

चेहरे पर लाना है नेचुरल ग्लो, तो बस लगाना होगा ये फेस मास्क

Updated at : 22 Feb 2026 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
Beauty Tips For Natural Glow In hindi

ब्यूटी टिप्स (Image-Gemini)

Beauty Tips: चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए घर पर बने फेस मास्क बहुत बढ़िया ऑप्शन होते हैं. आज आपको किचन में पड़ी चीजों से फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल का तरीका बताते हैं.

विज्ञापन

Beauty Tips: किसी भी स्पेशल मौके पर हर कोई चाहता है कि उनका चेहरा दमकता और आकर्षक दिखे. आजकल की व्यस्त लाइफ में धूल-मिट्टी, प्रदूषण और तनाव का असर सबसे पहले हमारे चेहरे पर पड़ता है. इसकी वजह से त्वचा बेजान और रूखी दिखने लगती है. ऐसे में आत्मविश्वास की भी कमी हो जाती है. चेहरे पर ग्लो लाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट या फिर पार्लर ट्रीटमेंट का भी सहारा लेते हैं. हालांकि कई बार इसके साइड इफेक्ट भी होते हैं. आपको अगर एक रात में चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो लाना चाहते हैं तो घरेलू फेस मास्क बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं. आपको घर पर बेसन से बने फेस मास्क को बनाने और इस्तेमाल का तरीका बताते हैं.

बेसन फेस मास्क बनाने की सामग्री

  • 1 चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच दही
  •  1 चम्मच शहद
  •  2–3 बूंद नींबू का रस
  • एक चुटकी हल्दी

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: दूध से चेहरे पर आएगा गजब का निखार, जान लें लगाने का सही तरीका

बेसन फेस मास्क लगाने का तरीका

  • बेसन फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ बाउल लें.
  • फिर उसमें बेसन, दही, शहद, नींबू का रस और हल्दी मिक्स करके चिकना पेस्ट तैयार कर लें.
  • अब आप चेहरे को फेस वॉश से साफ करके हल्का सा पोछें.
  • इस पेस्ट को आप पूरे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगा लें.
  • अब इसे 15-20 मिनट सूखने दें.
  • इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए इसे धो लें.

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: इंस्टेंट निखार के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, चुटकियों में दूर होगी चेहरे की थकान

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips In Hindi: मसूर दाल से दमक उठेगा चेहरा, बस जान लें लगाने का सही तरीका

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola