काम के कारण डिनर में हो जाता है लेट, बस इन 4 टिप्स को आज से ही करें फॉलो हमेशा रहेंगे हेल्दी

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

Pic Credit: Freepik

Late Night Dinner Tips: अगर आपकी जॉब या टेंशन के कारण डिनर देर से होता है, तो घबराएं नहीं. जानें 4 आसान टिप्स जिनसे देर रात खाना खाने के बाद भी आप अपनी सेहत और फिटनेस बनाए रख सकते हैं.

विज्ञापन

Late Night Dinner Tips: काम की टेंशन और देर रात तक दफ्तर का शिफ्ट चलने समेत कई कारणों से लोगों को डिनर करने में देर हो ही जाती है. इस वजह से कई बीमारियों का खतरा हमेशा बना रहता है. अगर आपके साथ ही ऐसा है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको इस लेख में ऐसी टिप्स बताएंगे जिसे अपनाकर आप सेहत और फिटनेस दोनों को बनाए रख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं वो छोटे-छोटे मगर असरदार उपाय जो देर रात खाने के बाद आपकी सेहत का रखेंगे पूरा ध्यान.

डिनर हल्का और हेल्दी हो

देर रात भारी-भरकम या ऑयली खाना पाचन को मुश्किल में डाल सकता है. इससे गैस, अपच, एसिडिटी जैसी प्रॉब्लम हो सकती है. बेहतर है कि अगर आप देर रात डिनर कर रहे हों तो खिचड़ी, दाल-सूप, रोटी-सब्जी या वेजिटेबल सूप जैसे ऑप्शन चुनें. तली-भुनी और मसालेदार चीजों से दूर रहें. हल्का खाना न सिर्फ पचने में आसान होता है बल्कि रातभर आपको अच्छी नींद भी दिलाता है.

Also Read: Osho Quotes: इन लोगों को भूलकर भी न पहुंचाएं दुख, नहीं तो मौत से भी बदतर हो जाएगी जिंदगी

खाने के बाद फौरन बिस्तर पर न जाएं

थकान की वजह से अक्सर लोग डिनर के बाद तुरंत लेट जाते हैं, लेकिन ये गलती पाचन पर भारी पड़ सकती है. खाना खाने के बाद कम से कम 30 मिनट तक एक्टिव रहें. चाहें तो घर के अंदर ही हल्की वॉक कर लें. इससे खाना बेहतर पचेगा और एसिडिटी या गैस जैसी दिक्कतें नहीं होंगी.

सोने से पहले पिएं हल्का गर्म पानी

डिनर के बाद एक छोटा गिलास गुनगुना पानी पीना पेट को हल्का रखने और पाचन सुधारने में मदद करता है. ये शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने का काम भी करता है. बस ध्यान रखें कि पानी की मात्रा अधिक न हो नहीं तो नींद में बाधा आ सकती है.

सुबह उठकर करें हल्की एक्सरसाइज

देर रात खाना खाने के बाद अगली सुबह एक्सरसाइज को स्किप न करें. आप चाहें तो 20-25 मिनट की वॉक कर लें या हल्का योग और प्राणायाम करें. इससे न केवल पाचन बेहतर रहेगा बल्कि वजन कंट्रोल में रहेगा और दिनभर एनर्जी बनी रहेगी.

Also Read: Chanakya Niti: जवानी की इन गलतियों की सजा जीवनभर भोगता है इंसान, मरते दम तक चेहरे पर नहीं आती मुस्कान

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola