ePaper

Chanakya Niti: जवानी की इन गलतियों की सजा जीवनभर भोगता है इंसान, मरते दम तक चेहरे पर नहीं आती मुस्कान

Updated at : 25 Jun 2025 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

AI generated image

Chanakya Niti: आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको जवानी के दिनों में हर कीमत पर करने से बचना चाहिए. अगर आप समय रहते सुधरते नहीं है तो इसकी सजा मरते दम तक आपको मिलती है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. लोग इन्हें अक्सर कौटिल्य या फिर विष्णुगुप्त के नाम से भी जानते है. भारत के प्राचीनतम और सबसे प्रभावशाली विद्वानों में से एक थे. वे न केवल एक महान अर्थशास्त्री, शिक्षक और कूटनीतिज्ञ थे, बल्कि उन्होंने ‘चाणक्य नीति’ नामक ग्रंथ के माध्यम से जीवन के हर पहलू को सरल, सटीक और प्रभावशाली तरीके से समझाया है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसी गलतियों का भी जिक्र किया है जिसे आपको हर कीमत पर अपने जवानी के दिनों में दोहराने से बचना चाहिए. माना जाता है अगर आप समय रहते इन गलतियों को सुधारते नहीं है तो इसकी सजा आपको उस समय तक मिलती है जबतक आप मरते नहीं है. तो चलिए इन गलतियों को समय रहते जान लेते हैं.

बुरी संगति में रहना

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको अपने जवानी के दिनों में कभी भी बुरी या फिर गलत संगति में नहीं रहना चाहिए. अगर आप बुरी संगति में रहते हैं तो इसका असर आपके आने वाले जीवन पर काफी बुरा पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: किसी में आपकी बेइज्जती करने की नहीं होगी ताकत, गांठ बांध लें चाणक्य की ये बातें

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: सामने वाला आपकी बार-बार कर रहा है बेइज्जती? इस तरह हमेशा के लिए बंद कर दें उसका मुंह

कीमती समय की बर्बादी

जवानी के दिनों में आपका जो समय होता है वह काफी ज्यादा कीमती होता है. ऐसे में आपको इस बात का ख्याल जरूर रखना चाहिए कि आप अपने इस कीमती समय को भूलकर भी बर्बाद न करें. जो लोग अपनी जवानी के दिनों में समय को बर्बाद करते हैं उनका हाल आगे चलकर काफी ज्यादा बुरा हो जाता है. इस तरह के लोग जीवन में कभी भी सफल नहीं हो पाते हैं.

जीवन को किस्मत के भरोसे छोड़ना

कुछ लोगों में यह बुरी आदत होती है कि वे अपने जीवन में चल रही चीजों को किस्मत के भरोसे छोड़ देते हैं. जवानी के दिनों में आपके लिए ऐसा करना सबसे बड़ी गलतियों में से एक हो सकती है. जब आप ऐसी गलती करते हैं तो आपका जीवन बुरी तरह से बर्बाद हो जाता है.

जीवन में अनुशासन की कमी

आचार्य चाणक्य के अनुसार जवानी के दिनों में आपको अनुशासन का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए. अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अनुशासन का साथ कभी भी नहीं छोड़ना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन चीजों की वजह से दुनिया के सामने झुक जाता है आपका सिर, हर कदम पर होती है बेइज्जती

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola