Lal Kitab: घर में छाई कंगाली होगी दूर, अपनाएं लाल किताब के ये अचूक उपाय

Updated at : 29 Jan 2025 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
Lal Kitab

Lal Kitab

Lal Kitab: अगर कमाया हुआ धन घर में नहीं टिक पा रहा है, तो लाल किताब में बताए इस उपाय का जरूर इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

Lal Kitab: ज्योतिष शास्त्र में लाल किताब की बड़ी महत्ता है. इसमें जीवन से जुड़े विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान के उपाय बताए गए हैं. अक्सर लोग जीवन में पैसों से जुड़ी कई तरह की दिक्कतों का सामना करते हैं. कड़ी मेहनत के बाद भी उनके पास धन नहीं टिकता है. छोटी-छोटी चीजों के लिए अपना मन मारते हैं. ऐसे में अगर आप भी धन से जुड़ी समस्याओं से घिरे हुए हैं, तो लाल किताब में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर घर में छाई कंगाली को दूर सकते हैं.

घर में सोना इसके साथ रखें

अगर आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, तो लाल किताब में बताए इस उपाय को जरूर ध्यान में रखें. घर में रखे सोने को केसर के साथ रखें. ऐसा करने से माता लक्ष्मी की वास घर में बना रहता है. माता लक्ष्मी की कृपा घर पर बरसती रहती है. जिसकी वजह से घर में छाई कंगाली दूर हो जाती है.

गाय को खिलाएं रोटी

लाल किताब के अनुसार, गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाने से घर में छाई कंगाली को दूर किया जा सकता है. इसके लिए आपको तीन गुरुवार लगातार गाय को रोटी खिलाना पड़ेगा. अगर आप ऐसा नियमित रूप से करते हैं, तो घर में माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी.

कुत्ता को खिलाएं रोटी

लाल किताब के मुताबिक, हर शनिवार और रविवार कुत्ते को रोटी खिलाने से घर में छाई आर्थिक तंगी दूर हो जाती है. इसके अलावा, कुत्ते के प्रति आपको अपना व्यवहार नरम रखना पड़ेगा. ऐसा करने से मां लक्ष्मी का वास घर पर बना रहता है.

पर्स में रखें चांदी का सिक्का

लाल किताब के अनुसार, अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो आपको पर्स में चांदी का सिक्का रखना चाहिए. यह धन की कमी को दूर करने में मदद करता है. इसके अलावा, घर के मुख्य द्वार पर शीशा लगाना चाहिए. इससे घर में बनी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है.

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola