Lal Bahadur Shastri Quotes, Anmol Vachan: लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर देखें उनके प्रेरणादायक विचार
Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Jan 2023 6:35 AM
Lal Bahadur Shastri quotes, anmol vachan and vichar in hindi: लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि आज 11 जनवरी को है, जब उनका निधन 1966 में 61 साल की उम्र में हो गया था. इस मौके पर हम आपके लिए शास्त्री जी के कोट्स, लेकर आए हैं, जिसे भेज आप लाल बहादुर शास्त्री जी को याद कर सकते हैं.
Lal Bahadur Shastri quotes, anmol vachan and vichar in hindi: देश के दूसरे प्रधानमंत्री और ‘जय किसान, जय जवान’ का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री की आज 57वीं पुण्यतिथि है.11 जनवरी 1966 को देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री इस दुनिया को अलविदा कह गए थे. उनका जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था और निधन 11 जनवरी 1966 को 61 साल की उम्र में हो गया. शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर हम आपके लिए उनके कोट्स, लेकर आए हैं, जिसे भेज आप लाल बहादुर शास्त्री जी को याद कर सकते हैं.
“विज्ञान और अनुसंधान के काम में सफलता बड़े और असीमित संसाधनों पर निर्भर नहीं होती है बल्कि यह परेशानियों और लक्ष्यों को संभलकर चुनने से जुड़ी हुई है. सबसे ज्यादा जरूरत समर्पण और लगातार प्रयास करते रहने की है.”
– लाल बहादुर शास्त्री
“कानून के शासन का सम्मान किया जाना चाहिए ताकि हमारे लोकतंत्र की बुनियादी संरचना को बनाए रखा जा सके और इसे और मजबूत बनाया जा सके.”
– लाल बहादुर शास्त्री
“अनुशासन और संयुक्त प्रयास देश के लिए ताकत के सबसे बड़े और असली स्रोत हैं.”
– लाल बहादुर शास्त्री
“भारत को अपना सिर शर्म से झुकाना पड़ेगा अगर एक भी व्यक्ति बचा हो जो किसी भी तरह से अछूत कहलाता हो.”
– लाल बहादुर शास्त्री
“हमें शांति के लिए वैसे ही लड़ना होगा जैसा
कि युद्ध की स्थिति में लड़ाई करते हैं.”
– लाल बहादुर शास्त्री
“मेरी समझ से प्रशासन का मूल विचार यह है कि समाज को एकजुट रखा जाये ताकि वह विकास कर सके और अपने लक्ष्यों की तरफ बढ़ सके”.
-लाल बहादुर शास्त्री
“हम ना केवल अपने लिए बल्कि पूरे विश्व के लोगों के लिए शांति और विकास में विश्वास करते हैं.
-लाल बहादुर शास्त्री
“यदि हम लगातार लड़ते रहेंगे तो हमारी ही जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा”, “हमे लड़ने के बजाय गरीबी, बीमारी और अशिक्षा से लड़ना चाहिए”.
– लाल बहादुर शास्त्री
भारत को अपना सिर शर्म से झुकाना पड़ेगा अगर एक भी ऐसे व्यक्ति कोछोड़ दिया जाए जिसे किसी भी तरह से अछूत कहा जाता है.
– लाल बहादुर शास्त्री
हम शांतिपूर्ण तरीकों से सभी विवादों के समाधान में, युद्ध के उन्मूलन में और विशेष रूप से परमाणु युद्ध को शांत रखने में विश्वास करते हैं.
– लाल बहादुर शास्त्री
दोनों देशों की आम जनता की समस्याएं, आशाएं और आकांक्षाएं एक समान है. उन्हे लड़ाई-झगड़ा और गोला-बारूद नहीं, बल्कि रोटी, कपड़ा और मकान की आवश्यकता है
– लाल बहादुर शास्त्री
शासन का मूल विचार समाज को एक साथ रखना है ताकि यह विकास कर सके और कुछ लक्ष्यों की ओर अग्रसर हो सके.
– लाल बहादुर शास्त्री
हम दुनिया का सम्मान तभी हासिल कर सकते हैं जब हम आंतरिक रूप से मजबूत हों और अपने देश से गरीबी और बेरोजगारी को दूर कर सकें.
– लाल बहादुर शास्त्री
हमारा रास्ता सीधा और स्पष्ट है – स्वतंत्रता और स्वतंत्रता के साथ घर में समाजवादी लोकतंत्र का निर्माण
– लाल बहादुर शास्त्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










