Kitchen Tips: चावल बनेंगे हर बार सॉफ्ट और फ्लफी, बस इन बातों का रखें ध्यान

Published by :Sweta Vaidya
Published at :02 Oct 2025 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
kitchen tips

kitchen tips ( AI Image)

Kitchen Tips: अगर चावल अच्छे से न बने हो तो खाने का स्वाद भी बिगड़ जाता है. कई बार लोगों की ये शिकायत रहती है कि चावल खिले-खिले नहीं बनते हैं ऐसे में आप इन टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

Kitchen Tips: चावल का सेवन लगभग हम रोज के खाने में करते हैं. चावल को बनाने में ज्यादा चीजें नहीं लगती है लेकिन कई बार लोगों की ये शिकायत रहती है कि चावल खिले खिले नहीं बनते या कच्चे रह जाते हैं. कई बार चावल गीले भी हो जाते हैं. अगर चावल अच्छे से न बने हो तो खाने का स्वाद भी बिगड़ जाता है. अगर आप भी इस परेशानी का सामना करते हैं तो इसके पीछे की वजह हो सकती है चावल बनाने के टाइम पर सही से स्टेप्स को फॉलो नहीं करना. अगर आप भी चाहते हैं कि चावल परफेक्ट बने तो आप इन टिप्स का इस्तेमाल करें. 

अच्छे से धो लें

चावल को बना रहे हैं तो ये जरूरी है कि चावल को अच्छे से धो लें. आप चावल को कम से कम 3 से 4 बार तक पानी से अच्छे तरीके से धो लें जब तक पानी साफ न हो जाए.

इस बात का रखें ध्यान

आप चावल को बना रहे हैं तो कुछ देर के लिए इसे भिगो दें. आप चावल को कम से कम 15 मिनट तक के लिए भिगो दें. इसके बाद चावल को पानी से अलग कर दें. 

चावल को पकाएं

आप एक बर्तन में आप पानी को डालें. आप 5-6 कप पानी को डालें और इसे अच्छे से उबाल लें. चावल को बर्तन में डालें और पानी के साथ मिक्स करें. चावल को ज्यादा चलाने से बचें. थोड़ी देर के बाद चावल को चेक कर लें. ध्यान से चावल के दाने को उंगली के बीच में दबा कर चेक कर लें. चावल अच्छे से पक जाए तो आप एक्स्ट्रा पानी को छान लें. इसके लिए आप स्टील की छलनी का इस्तेमाल करें. पानी नीचे गिर जाएगा और आप चावल को हल्के हाथों से चम्मच से हल्का फैला लें.

तेल का करें इस्तेमाल

चावल को खिले खिले बनाने के लिए घी या तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. चावल को बनाते टाइम आप पानी में तेल या घी भी डाल सकते हैं. इससे चावल खिला खिला बनेगा. 

यह भी पढ़ें- How To Make Gravy Thick: इन आसान टिप्स की मदद से घर पर बनाएं परफेक्ट गाढ़ी ग्रेवी

यह भी पढ़ें- How to Make Idli Without Stand: इडली मेकर की जरूरत नहीं! आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट इडली

यह भी पढ़ें- Kitchen Tips: नमी और कीड़े से गेहूं हो जाता है खराब? ऐसे करें स्टोर

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola