ePaper

बच्चों को छू भी नहीं सकेगी कोई भी बीमारी, बस हर रोज दें ये सुपरफूड्स

Updated at : 05 Oct 2025 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
Kids Immunity Booster Foods

बच्च और वैसे 5 फूड जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं, Pic Credit- Chatgpt

Kids Immunity Booster Foods: बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए जानिए 5 जरूरी चीजें जिन्हें हर रोज बच्चों को देना चाहिए. संतरे, हरी सब्जियां, दही, नट्स और पर्याप्त पानी जैसी चीजें बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और वे बीमारियों से दूर रहते हैं.

विज्ञापन

Kids Immunity Booster Foods: आज के समय में बदलते लाइफ स्टाइल की वजह से बच्चों की सेहत और रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि कि इम्यूनिटी हर माता-पिता के लिए चिंता का विषय बना रहता है. बदलते मौसम भी इसका एक बड़ा कारण है. ऐसे में उनके लिए सबसे बड़ी टेंशन ये होती है उन्हें खाने के लिए क्या दें ताकि कोई भी बीमारी उन पर बहुत जल्दी अटैक न करें. ऐसे में आज हम आपको वैसी 5 चीजें बताने जा रहे हैं, जिन्हें हर रोज बच्चों को देने से उनकी इम्यूनिटी बेहतर हो सकती है.

मौसमी फल

संतरा, अमरूद, पपीता, सेब जैसे मौसमी फल विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. ये ना केवल बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं बल्कि उनकी पाचन शक्ति को भी सुधारते हैं.

Also Read: Health Benefits: जानिए, सर्दियों के सुपरफूड के बारे में, जिसे खाने से मिलते हैं कमाल के लाभ

हरी सब्जियां

पालक, ब्रोकोली, गाजर जैसी हरी और रंग-बिरंगी सब्जियां बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती हैं. इनमें मौजूद फाइबर और मिनरल्स बच्चों के शरीर को स्वस्थ रखते हैं.

दही और प्रोबायोटिक्स

दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स पेट की सेहत को सुधारते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं. रोजाना दही या लो-कैलोरी योगर्ट बच्चों को देना फायदेमंद है.

नट्स और बीज

बादाम, अखरोट, कद्दू और सूरजमुखी के बीज बच्चों के शरीर में प्रोटीन और आवश्यक फैट्स की आपूर्ति करते हैं. ये न केवल ऊर्जा बढ़ाते हैं बल्कि इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाते हैं.

पर्याप्त पानी और हाइड्रेशन

बहुत लोग ये सोचते हैं कि पानी शरीर को केवल हाइड्रेट रखता है. लेकिन पर्याप्त मात्रा में पानी बच्चों के शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है. जिससे बच्चों की इम्यूनिटी और त्वचा दोनों अच्छी रहती हैं.

Also Read: Walnut Benefits: रोजाना अखरोट खाने से शरीर को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे, जानें क्यों कहा जाता है इसे सुपर ब्रेन फूड

Disclaimer: यह सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी चीज को लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola