Kathal Ka Achar: खाने का बढ़ाएगा स्वाद, बस एक बार चख लीजिए कटहल का अचार

Published by : Priya Gupta Updated At : 02 May 2025 1:44 PM

विज्ञापन

kathal ka achar (ai image)

Kathal Ka Achar: कटहल के इस सीजन में कटहल का अचार नहीं खाया तो क्या खाया. आज हम आपको इस आर्टिकल में कटहल का अचार बनाने के बारे में बताने जा रहें हैं. चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि.

विज्ञापन

Kathal Ka Achar: हर घरों की रसोई में अचार का स्थान जरूर होता है. अचार का स्वाद हर किसी के मन को मोह लेता है. अपने कई प्रकार के अचार खाए होंगे जैसे- आम, नींबू और हरी मिर्च. ऐसे में आज हम आपको कटहल का अचार बनाने के बारे में बताने जा रहें है. आजतक अपने इसका कोफ्ता, सब्जी और कबाब खाया होगा. लेकिन अगर एक बार अपने इसका अचार का स्वाद चख लिया तो बार-बार इसे खाना चाहेंगे. ऐसे में कटहल का सीजन भी चल रहा है, बाजार में कटहल की भरमार लागि हुई है. इसमें फाइबर, विटामिन C और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं जो आपके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में कटहल का अचार बनाने की विधि. (Kathal Ka Achar Recipe in Hindi)

कटहल का अचार बनाने की सामग्री (Ingredients for making Jackfruit Pickle)

  • कटहल – 1 kg (कटा हुआ)
  • सरसों का तेल – 300 ग्राम 
  • नमक – स्वादअनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर – 2 छोटे चम्मच
  • सौंफ – 2 बड़े चम्मच
  • मेथी दाना – 1 बड़ा चम्मच
  • पीला सरसों – 2 से 3 चम्मच 
  • कलौंजी – 1 छोटा चम्मच
  • हींग – 1 छोटी चुटकी 

यह भी पढ़ें: Bread Aloo Ka Paratha: हर मौसम में चाहिए कुछ नया? तो झटपट ट्राई करें ये ब्रेड आलू का पराठा 

कटहल का अचार बनाने की विधि (Method for making Jackfruit Pickle)

  • सबसे पहले कटहल के टुकड़ों को हल्का नमक और हल्दी में उबालें, फिर इसे छानकर धूप में सूखा लें.
  • इसके बाद सौंफ, मेथी दाना, सरसों को हल्का भून लें और दरदरा पीस लें. अब इसमें कलौंजी, लाल मिर्च, नमक, हल्दी और हींग मिलाएं.
  • फिर अब एक बड़े बर्तन में कटहल के सूखे टुकड़े और मसाले को अच्छी तरह से मिक्स करें.
  • अब एक कड़ाई में सरसों का तेल अच्छी तरह गरम करें, तेल ठंडा करके अचार में डालें.
  • इसके बाद अचार को साफ कांच और सूखे जार में भरें और  जार को धूप में 4 से 5 दिनों तक रखें. 
  • इसे पानी और नमी से बचाकर रखें, नहीं तो अचार खराब हो सकता है. अब तैयार के अपना कटहल का अचार इसे आप चावल या रोटी के साथ खाए और परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.

यह भी पढ़ें: Bread Aloo Ka Paratha: हर मौसम में चाहिए कुछ नया? तो झटपट ट्राई करें ये ब्रेड आलू का पराठा 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola