Karwa Chauth 2022: साल 2023 में किस दिन मनाया जाएगा करवा चौथ, यहां देखें सही तिथि
Karwa Chauth 2022 Moon Rise Time Today Live Updates: साल 2023 में करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा. इस साल करवा चौथ का व्रत कल यानी 13 अक्टूबर को रखा गया था. ये व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पूरा होता है. इस दिन चांद के निकलने का इंतजार महिलाओं को बेसब्री से होता है. हर शहर में चांद दिखने का समय अलग-अलग होता है.
साल 2023 में इस दिन मनाया जाएगा करवा चौथ का त्योहार
साल 2023 में करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा. करवा चौथ का व्रत सुहागन महिलाओं के द्वारा अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में तरक्की के लिए किया जाता है. करवा चौथ की रात को पत्नी पूरे दिन व्रत रखने के बाद शाम को चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य अर्पित करती हैं. इसके बाद पति करवा से पत्नी को पानी पिलाते हैं और फिर कुछ खिलाकर उनका व्रत तोड़ते हैं.
गुरुग्राम में दिखा करवा चौथ का चांद
गुरुग्राम में रात 8 बजकर 8 मिनट पर चांद नजर आया है. मुंबई में 8 बजकर 50 मिनट के आस पास चांद के दर्शन होंगे.
भोपाल में दिखने वाला है करवा चौथ का चांद
भोपाल में रात 8 बजकर 17 मिनट पर व्रती महिलाएं चांद का दर्शन कर सकेंगी. वहीं देहरादून में रात 8 बजकर 2 मिनट पर चांद दिखाई देगा. जयपुर में रात 8 बजकर 19 मिनट पर चांद दिखाई देगा.
दिल्ली में दिखने वाला है करवा चौथ का चांद
देश के विभिन्न हिस्सों में चांद अलग- अलग समय पर दिखाई देगा. दिल्ली में रात 8 बजकर 24 मिनट पर चांद दिखाई देगा. इस बाद व्रती महिलाएं पूजा कर व्रत समाप्त कर सकती है.
देश के प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय
चंडीगढ़: रात 08:06 बजे
शिमला: रात 08:04 बजे
जम्मू: रात 08:09 बजे
श्रीनगर: रात 08:06 बजे
रांची: शाम 07:48 बजे
जल्द होगा करवा चौथ के चांद का दीदार
भोपाल: रात 08:21 बजे
रायपुर: रात 08:07 बजे
इंदौर: रात 08:28 बजे
उदयपुर: रात 08:33 बजे
जोधपुर: रात 08:32 बजे
गांधीनगर: रात 08:40 बजे
अहमदाबाद: रात 08:41 बजे
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए