बिजली कटौती से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, भाकपा माले ने विद्युत विभाग के सामने दिया धरना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डोमचांच में बिजली की समस्या चरमराने से लोगों का गुस्सा भड़क उठा है. भाकपा माले ने विद्युत विभाग के सामने धरना देकर अनियमित आपूर्ति और खराब ट्रांसफार्मर की शिकायत की. सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

डोमचांच. बिजली कटौती के खिलाफ मंगलवार को भाकपा माले ने विद्युत विभाग कार्यालय के समीप धरना दिया. इससे पहले काली मंडा से विद्युत विभाग कार्यालय तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया. धरना की अध्यक्षता प्रखंड सचिव विनोद पांडेय ने की, जबकि संचालन भागीरथ सिंह ने किया. कार्यक्रम में धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव शामिल हुए.

विज्ञापन

राजकुमार यादव ने कहा कि डोमचांच प्रखंड क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमरा गयी है. आए दिन बिजली कटौती से आम उपभोक्ताओं, किसानों, छोटे व्यवसायियों और विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है. उन्होंने खराब ट्रांसफाॅर्मर, जर्जर तार और अनियमित बिजली आपूर्ति की शिकायतों का उल्लेख करते हुए नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं से आठ से 10 हजार रुपये वसूले जाने की शिकायतें भी मिल रही हैं. बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो ग्रामीणों और उपभोक्ताओं के साथ आंदोलन तेज किया जायेगा.

प्रखंड सचिव विनोद पांडेय ने कहा कि बिजली जनता की मूलभूत जरूरत है और इसे लेकर विभाग की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. पूर्व जिला सचिव राजेंद्र मेहता ने कहा कि बिजली विभाग की लचर व्यवस्था से डोमचांच की जनता परेशान है. उन्होंने 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की.

मौके पर राजेंद्र साव, संजय तिवारी, सेराजउद्दीन, सरोज मेहता, सावित्री देवी, उर्मिला देवी, पवन पासवान, विष्णु ठाकुर, कृष्णकांत मेहता, रामचंद्र तुरिया, दशरथ सिंह, प्रकाश पासवान, राजकुमार साव, सुरेश यादव, बाबूलाल यादव, अशोक यादव, चांद अख्तर, राधा देवी, समा देवी, गुंदरी देवी, मुनिया देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola