ePaper

Jitiya Vrat 2023 : जिउतिया व्रती के संतान की स्वंय रक्षा करते हैं श्रीकृष्ण भगवान

Updated at : 05 Oct 2023 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
Jitiya Vrat 2023 : जिउतिया व्रती के संतान की स्वंय रक्षा करते हैं श्रीकृष्ण भगवान

Jitiya Vrat 2023 : जितिया-जिउतिया का पर्व आज नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया वहीं कल माताएं निर्जला उपवास रखकर पूजा करेंगी. हालांकि कई जगहों पर उदय तिथि के अनुसार महिलाएं 7 को निर्जला व्रत रख रही हैं. संतान कल्याण का पर्व जितिया की शुरुआत आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि से शुरू होती है .

विज्ञापन
undefined

जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत की शुरुआत आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि से शुरू होती है और इसका समापन नवमी तिथि को होता है.

undefined

आज सप्तमी तिथि है, इस दिन सरगही का विधान है. इसके बाद अष्टमी तिथि को निर्जला व्रत और नवमी तिथि को व्रत का पारण किया जाता है.

Also Read: Jitiya Vrat 2023 : जितिया का निर्जला व्रत करने जा रही हैं आप, जानिए सरगही में क्या खाएं क्या नहीं ?
undefined

पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 06 अक्टूबर दिन शुक्रवार की सुबह 06 बजकर 34 मिनट पर लग जाएगी, जिसका समापन अगले दिन 07 अक्टूबर दिन शनिवार को सुबह 08 बजकर 08 पर होगा. समय सूर्योदय के अनुसार तय होता है, इसलिए जगह के अनुसार टाइम में अंतर रहेगा.

undefined

जीवित्पुत्रिका व्रत में खड़े अक्षत(चावल), पेड़ा, दूर्वा की माला, पान, लौंग, इलायची, पूजा की सुपारी, श्रृंगार का सामान, सिंदूर, पुष्प, गांठ का धागा, कुशा से बनी जीमूत वाहन की मूर्ति, धूप, दीप, मिठाई, फल, बांस के पत्ते, सरसों का तेल, खली, गाय का गोबर पूजा में जरूरी है.

undefined

आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को प्रदोषकाल में महिलाएं जीमूतवाहन की पूजा करती है.

undefined

जीमूतवाहन की कुशा से निर्मित प्रतिमा को धूप-दीप, अक्षत, पुष्प, फल आदि अर्पित करके फिर पूजा की जाती है. इसके साथ ही मिट्टी और गाय के गोबर से सियारिन और चील की प्रतिमा बनाई जाती है.

undefined

जितिया व्रत संतान की दीर्घायु के लिए रखा जाता है. इस व्रत को रखने से संतान तेजस्वी, ओजस्वी और मेधावी होता है. शास्त्रों के मुताबिक जितिया करने वाली व्रती महिला के संतान की रक्षा स्वंय भगवान श्रीकृष्ण करते हैं.

undefined

पौराणिक कथा के अनुसार, महाभारत के युद्ध में जब द्रोणाचार्य का वध कर दिया गया तो उनके पुत्र आश्वत्थामा ने क्रोध में आकर ब्राह्रास्त्र चल दिया, जिसकी वजह से अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहा शिशु नष्ट हो गया. तब भगवान कृष्ण ने इसे पुनः जीवित किया. इस कारण इसका नाम जीवित्पुत्रिका रखा गया. तभी से माताएं इस व्रत को पुत्र के लंबी उम्र की कामना से करने लगीं

undefined

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जितिया व्रत की कथा बड़ी रोचक है. एक कथा चील और इसी पेड़ के नीचे रहने वाली सियारिन की भी है.

undefined

जितिया व्रत का पारण सात अक्टूबर दिन शनिवार को 10 बजकर 21 मिनट के बाद किया जाएगा. जितिया व्रत की पूजा अष्टमी तिथि प्रदोष काल में की जाती है. 6 अक्टूबर को शाम के समय प्रदोष काल में अष्टमी तिथि है. किंतु सात अक्तूबर को प्रदोष काल में अष्टमी तिथि नहीं है.

Also Read: Happy Jitiya Vrat 2023 Wishes Live : जुग जुग जिय तू ललनवा..माँ की यही प्रार्थना,जितिया व्रत के भेजें संदेश
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola