Jharkhand Places to Visit in Monsoon: नेतरहाट के घाघरी जलप्रपात में उठाएं प्रकृति के मनोरम दृश्य का लुत्फ
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Aug 2023 12:47 PM
Jharkhand Tourist Destinations, Visit Ghaghari Waterfall of Netarhat: नेतरहाट में सनसेट और सनराइज के अलावा कई ऐसे भी दर्शनीय स्थल हैं, जिनका अगर दीदार नहीं किया तो आपकी नेतरहाट की यात्रा अधूरी रहेगी. प्रकृति के बेहद करीब अवस्थित ये स्थल नेतरहाट की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं.
-
नेतरहाट में लोग सूर्योदय व सूर्यास्त देखने आते हैं.
-
नेतरहाट से 4 किमी ऊपर घाघरी झरने की सैर करनी चाहिए.
-
नेतरहाट में अपर घघरी जलप्रपात नये साल का आगाज करने के लिए एक माकूल जगह है.
Jharkhand Tourist Destinations: झारखंड की राजधानी रांची से करीब 150 किलोमीटर दूर लातेहार स्थित नेतरहाट में सूर्योदय और सूर्यास्त को निहारना रोमांचकारी अनुभव है. नेतरहाट में सनसेट और सनराइज के अलावा कई ऐसे भी दर्शनीय स्थल हैं, जिनका अगर दीदार नहीं किया तो आपकी नेतरहाट की यात्रा अधूरी रहेगी. प्रकृति के बेहद करीब अवस्थित ये स्थल नेतरहाट की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं.
क्यों है नेतरहाट आकर्षण का केंद्र
नेतरहाट में लोग सूर्योदय व सूर्यास्त देखने आते हैं. यह नजारा नेतरहाट से करीब 10 किमी की दूरी पर आकर्षक ढंग से देखा जा सकता है. इसके अलावा यहां घाघरी एवं लोअर घाघरी नमक दो छोटे-छोटे जलप्रपात भी हैं, जो प्रसिद्ध स्थल हैं.
मशहूर है अपर घघरी जलप्रपात
नेतरहाट स्थित पलामू डाक बंगला से मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर घाघरी नदी के तट पर स्थित है अपर घाघरी जलप्रपात. अपर घघरी जलप्रपात नये साल का आगाज करने के लिए एक माकूल जगह है. पक्षियों के कलरव व घने वनों के बीच कलकल बहता जलप्रपात का पानी इसकी प्राकृतिक सौंदर्य में चार चांद लगा देता है. नेतरहाट से यहां बस या अन्य वाहनों से पहुंचा जा सकता है. ऊपरी घाघरी जलप्रपात नेतरहाट के प्रमुख आकर्षणों में से एक है. यह एक बहुत ही खूबसूरत जगह है जो झरनों से भरी घाटी के बीच आसमान के नीचे स्थित है, जहाँ आपको अवश्य जाना चाहिए. अगर आप अपनी यात्रा को और भी खास बनाना चाहते हैं, तो आपको नेतरहाट से 4 किमी ऊपर घाघरी झरने की सैर करनी चाहिए. यह स्थान एक पिकनिक स्थल के रूप में लोकप्रिय है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता के बीच पिकनिक मनाना मजेदार है.
लोअर घाघरी जलप्रपात का सौन्दर्य देखते बनता है
अपर घघरी जलप्रपात से पांच किलोमीटर की ही दूरी पर अवस्थित है लोअर घाघरी जलप्रपात. यहां की प्राकृतिक खूबसूरती बरबस ही लोगों को अपनी ओर खींचती है. यहां तकरीबन 200 फीट की ऊंचाई से यहां पानी गिरता है. यहां छोटे वाहनों से ही पहुंचा जा सकता है. तकरीबन दो किलोमीटर की घाटी एवं घुमावदार रास्ते से गुजर कर यहां पहुंचा जा सकता है.
नेतरहाट कैसे पहुंचें
नेतरहाट के लिए रांची से बस , टैक्सी से जाया जा सकता है .पर्यटक इस प्राकृतिक पर्यटन स्थल तक पहुंचने के लिए अपने निजी वाहन का भी प्रयोग करते हैं . जो भी पर्यटक सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं उन्हें झारखंड की वन अभ्यारण्य की असली खुबसूरती नज़र देखने का अनुभव होगा . सड़को के दोनों ओर हरे भरे पेड़ मन को धीमे धीमे अपनी ओर आकर्षित करते हैं .रांची से लोहरदगा होते हुए लगभग 102 किमी पर स्थित घाघरा चौक से दाहिनी तरफ से नेतरहाट की दूरी लगभग 55 किमी है . रास्ते में आने वाले ग्रामीण क्षेत्र की बस्तियों का नज़ारा भी मनमोहक लगता है .
प्रसिद्ध है नेतरहाट विद्यालय भी
यहां प्रसिद्ध नेतरहाट विद्यालय देख सकते हैं. इस विद्यालय की स्थापना नवंबर 1954 में हुई थी. राज्य सरकार द्वारा स्थापित और गुरुकुल की तर्ज पर बने इस विद्यालय में अभी भी प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर नामांकन होता है. नेतरहाट से चार किमी दूर ऊपर घाघरी झरना है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता के बीच पिकनिक मनाने का अपना अलग ही मजा है. 10 किमी की दूरी पर निचली घाघरी झरना है.
यह घने जंगलों के बीच से गुजरता है. 32 फीट की ऊंचाई से गिरते हुए इस झरने को देखने से मन खुश हो जाता है. नेतरहाट में चीड़ वन के बीच एक अभ्यारण्य है. नेतरहाट का तापमान रांची की तुलना में पूरे वर्ष अच्छा रहता है. सबसे ज्यादा यहां लोग सनसेट प्वाइंट देखने आते हैं.
मानसून के सीजन में दिखती है लोध जलप्रपात की गजब की खूबसूरती
झारखंड में मूसलाधार बारिश से प्रकृति खिल उठी है. जलप्रपातों का सौंदर्य निखर उठा है. राज्य के सबसे ऊंचे फॉल लोध जलप्रपात (143 मीटर) की रौनक बढ़ गयी है. लातेहार का लोध फॉल बूढ़ा घाघ नाम से भी प्रसिद्ध है. ये झारखंड समेत बंगाल के पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है. जलप्रपात वैसे तो हर मौसम में दर्शनीय हैं, लेकिन बरसात के मौसम में इसे देखना और रोमांचकारी हो जाता है. जंगल व पठार में जब बारिश होती है, तब तीन अलग-अलग जगह ऊंचाई से गिरती इसकी विशाल जलधारा पर्यटकों में रोमांच पैदा कर देती है. लातेहार का लोध फॉल महुआडांड़ प्रखंड से 17 किमी दूर है. नेतरहाट से 62 किमी की दूरी पर है. लातेहार से 107 किमी की दूरी पर है. रांची से 217 किमी और मेदिनीनगर से 117 किमी दूर है.
ठहरने की व्यवस्था
झारखंड पर्यटन विभाग द्वारा नेतरहाट रिजॉर्ट प्रभात विहार होटल का निर्माण किया गया है. यहां ठहरने एवं खाने का उत्तम प्रबंध है . प्रभात विहार होटल से करीबन 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नेतरहाट डैम से संपूर्ण नेतरहाट का पानी सप्लाई किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










