ePaper

हिंदी कहानी : जख्म

Updated at : 24 Dec 2023 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
हिंदी कहानी : जख्म

गंगा प्रसाद किसानी करता है. धरती का सेवक है. उसने मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी. ट्यूशन करने वाले विद्यार्थियों के लिए वह ईर्ष्या का विषय था.

विज्ञापन

वह पढ़ने में बहुत तेज था. लोग कहते थे कि वह जरूर एक दिन महान आदमी बनेगा. वह सचमुच महान व्यक्ति बना. वह जो सामने कंधे पर हल उठाए चला आ रहा है, वही तो है वह यानी गंगा प्रसाद.

गंगा प्रसाद किसानी करता है. धरती का सेवक है. उसने मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी. ट्यूशन करने वाले विद्यार्थियों के लिए वह ईर्ष्या का विषय था.

वह काॅलेज में पहुँचा. बहुत नामी काॅलेज था. वहाँ पूरे दो सालों में तीस दिन भी ठीक से पढ़ाई नहीं हो पाई. फ्रीशिप की जाँच परीक्षा में गंगा प्रसाद को जरूर उत्तीर्ण होना चाहिए था, परंतु वह पास नहीं हो सका. उसके सामने ही बड़े-बड़े लोगों के लड़कों को फ्रीशिप में उत्तीर्ण घोषित कर दिया गया. पहली बार उसने महसूस किया कि सफलता के लिए धन और बड़े नामों का सहारा चाहिए.

उसने ट्यूशन नहीं किया. अपनी जिद के कारण वह इंटर में पहली बार फेल हो गया था. परीक्षा भी बस खानापूरी थी. प्रतिदिन दो-दो पेपर की परीक्षाएँ हुईं. ऐसा लगा कि छात्र कोई रिकार्डर हों, जिन्हें बस परीक्षा में बज जाना है. परीक्षा में लड़कों ने खूब धाँधली की. मगर वह आदर्शवादी था, उसने चोरी नहीं की, इस कारण कुछ नंबरों से फेल हो गया. यह उसके लिए दूसरी चोट थी. मगर उसने हिम्मत नहीं हारी. पुनः अगले साल उसने परीक्षा दी, वह दूसरी श्रेणी से उत्तीर्ण हो गया.

Also Read: हिंदी कहानी : मेरे अंदर भी बहती है कोई नदी

एक दिन वह अपना सर्टिफिकेट लेने काॅलेज पहुँचा. ऑफिस के अंदर गया. उसने अपने चारों ओर अलमारियों पर बिखरे कागजों को देखा, जिनमें से बहुतों को दीमक चट कर चुके थे. उसने एक कागज को उठाकर देखा. वह किसी के मैट्रिक का अंक-पत्र था. उसने सोचा- ओह! यह अंकपत्र हमारी उपलब्धि नहीं था, जिसे दीमकों का भोजन बनने के लिए छोड़ दिया गया.

अपना सर्टिफिकेट तथा अंकपत्र लेकर वह बाहर आ चुका था. अब वह आगे नहीं पढ़ना चाहता था. उसका मन अब काॅलेज से ऊब गया था. उसने पढ़ाई छोड़ दी. उसके बाद उसने नौकरी की खोज में भटकना आरंभ किया. पहली बार प्राथमिक स्कूल के शिक्षक के पद के लिए आवेदन दिया. उसने परीक्षा पास कर ली, पर पैसा देना उसके लिए सिद्धांत के विरुद्ध था. उसने पैरवी नहीं की. उसके परिचितों में से कई शिक्षक बन गए, मगर वह शिक्षक न बन सका. उसके बाद उसने कई लिखित परीक्षाएँ दीं. कुछ में फेल हुआ, कुछ में पास भी, परंतु उसे कहीं भी नौकरी नहीं मिल सकी. कहीं इंटरव्यू में छँट गया, कहीं किसी ने पैरवी के बल पर उसे पछाड़ दिया, कहीं भाई-भतीजावाद ने उसकी राह रोक दी. सब जगह से हारकर वह संभावित महान युवक अपने घर आ गया. उसने अपना खानदानी पेशा अपना लिया. वह खेती करने लगा.

Also Read: हिंदी कहानी : खुशबू खूबलाल मिठाई दुकान

फिर भी गंगा अपने आपको महान मानता है, क्योंकि उसके पास छल-कपट नहीं है. वह सबके लिए अन्न का उत्पादन करता है. मगर वह उन सबको हेय नजरों से देखता है जो लोग समाज के सफल लोग माने जाते हैं. वह यही मानता है कि ये सारे लोग पैसे और पहुँच के बल पर सफल हुए हैं. शायद उसका जख्म अब भी हरा ही है, जो कभी भी भर नहीं सकता.

संपर्क : c/o सागर सिंह, सुरेश प्रसाद के कार पार्किंग के सामने, पूर्वी नवादा, आरा, भोजपुर- 802301, बिहार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola