मिनटों में बनाएं कच्चे आम से इंस्टेंट चटनी, निकिता मिठाईवाला की आसान रेसिपी

इंस्टेंट कच्चे आम की चटनी (इमेज-इंस्टाग्राम@nikiiceipe)
Instant Raw Mango Chutney: अगर आप भी मिनटों में तैयार हो जाने वाली चटनी की रेसिपी खोज रहे हैं, तो यहां बताई गई इंस्टेंट कच्चे आम की चटनी ट्राई कर सकते हैं.
Instant Raw Mango Chutney: गर्मी के मौसम में कच्चे आम मार्केट में बिकने लगते हैं. कच्चे आम की चटनी स्वाद में बहुत लाजवाब लगती हैं. ऐसे में अगर आप भी घर पर कच्चे आम से चटनी बनाने जा रहे हैं, तो इस आर्टिकल की मदद ले सकते हैं. आज हम आपको इंस्टेंट कच्चे आम से चटनी बनाने के बारे में बताएंगे, जिसकी रेसिपी कंटेंट क्रिएटर निकिता मिठाईवाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @nikiiceipe पर शेयर किया है.
इंस्टेंट कच्चे आम की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- कच्चे आम – 3, कटे हुए (छिलके के साथ)
- हरी मिर्च – 5-6
- अदरक – 3 टुकड़े
- नमक – 1 चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
- तेल – 3 चम्मच
- जीरा – 1 चम्मच
इंस्टेंट कच्चे आम की चटनी कैसे तैयार करें?
- सबसे पहले आप कच्चे आमों को अच्छे से धोकर बिना छिलके हटाए छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब आम के टुकड़े, हरी मिर्च और अदरक एक साथ ग्राइंडर में डालें. पल्स मोड में पीसें, लेकिन महीन पेस्ट न बनाएं. इसका मिश्रण हल्का मोटा दरदरा होना चाहिए.
- अब तैयार मिश्रण को एक कटोरी में निकालें. इसके ऊपर नमक और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें.
- अब एक छोटे पैन में तेल गर्म करें. तेल गरम होने पर उसमें जीरा डालें और चटकने दें. इस तड़के को सीधे आम के मिश्रण पर डाल दें.
- अब इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं जिससे मसाले और तड़का पूरे मिश्रण में घुल जाए.
- इस चटनी को फ्रिज में 15 से 20 दिन तक रखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Makai Pyaz Ka Chilla: ठंड में बनाना है जल्दी ब्रेकफास्ट, ट्राई करें स्वादिष्ट मकई प्याज का चीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










