ePaper

कहीं आपका लूफा भी तो नहीं है जर्म्स का अड्डा? जानें क्या है इस्तेमाल करने का सही तरीका

Updated at : 13 Nov 2024 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
Hygiene Tips

Hygiene Tips

Hygiene Tips: अगर आप भी नहाते वक्त अपने शरीर को साफ करने के लिए लूफा का इस्तेमाल करते हैं और आपको इसका सही इस्तेमाल कैसे किया जाता है यह पता नहीं है, तो इस लेख में आपको लूफा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं.  

विज्ञापन

Hygiene Tips: शरीर पर जमी गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए ज्यादातर लोग लूफा का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख में आपको नहाते वक्त लूफा का सही तरीके से प्रयोग करना बताया जा रहा है, जिससे आप अपनी पर्सनल हाइजीन मेंटेन कर सकते हैं. जब आप लूफा पर साबुन या बॉडी वाश लगाकर, अपनी स्किन पर रगड़ते हैं तो इस पर ढेर सारे डेड स्किन सेल्स और गन्दगी बैठ जाती है जिससे लूफा में बैक्टीरिया के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है. अगर आप भी नहाते वक्त अपने शरीर को साफ करने के लिए लूफा का इस्तेमाल करते हैं और आपको इसका सही इस्तेमाल कैसे किया जाता है यह पता नहीं है, तो इस लेख में आपको लूफा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं.  

लूफा का ऐसे करें इस्तेमाल

  • लूफा के हर इस्तेमाल के बाद इसे अच्छी तरह से धोएं.
  • धोने के बाद इसे पूरी तरह से सुखा लें.
  • लूफा को हमेशा सुखी जगह पर ही रखें.
  • महीने में एक बार अपना लूफा जरुर बदलें.

Also read: Hair Care Tips: झड़ते बालों से हैं परेशान? अपनी डाइट में आज ही शामिल करें ये चीजें

Also read: Vidur niti: इन तीन व्यक्तियों से कभी नहीं लेनी चाहिए सलाह, बर्बाद हो जाता है भविष्य

क्या नहीं करना चाहिए

  • लूफा को अपने शारीर पर ज्यादा तेजी से न रगड़े.
  • लूफा को कटे-फटे स्किन के संपर्क में आने से रोके.
  • घाव के आसपास लूफे को न रगड़ें, इससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • सुरक्षित विकल्पों के लिए, नरम वॉशक्लॉथ पर विचार करें. जिन्हें साफ करना और बार-बार बदलना आसान हो या सिलिकॉन स्क्रबर जो बैक्टीरिया के निर्माण को रोकते हैं और साफ करने में आसान होते हैं, इनका इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं.      
  • यदि आप शरीर को साफ करने के लिए लूफा का उपयोग करते हैं, तो बैक्टीरिया के जोखिम को कम करने के लिए इसे हर 2-4 सप्ताह में बदलें. 

Also read: Premanand Ji Maharaj: प्रेमानन्द जी महाराज ने बताया सच्चे दोस्त में होते हैं ये गुण

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola