ePaper

Hair Care Tips: झड़ते बालों से हैं परेशान? अपनी डाइट में आज ही शामिल करें ये चीजें

Updated at : 07 Nov 2024 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
Hair Care Tips: झड़ते बालों से हैं परेशान? अपनी डाइट में आज ही शामिल करें ये चीजें

hair care tips

Hair Care Tips: अगर आप भी यह चाहते हैं कि आपके बाल लंबे और घने हो तो इस लेख में आपको यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि किन चीजों का सेवन करके आप स्वस्थ बाल पा सकते हैं.

विज्ञापन

Hair Care Tips: सभी व्यक्ति चाहे वो लड़का हो या लड़की सब यह चाहते हैं कि उनके बाल हमेशा घने और अच्छे दिखाई दे, क्योंकि अच्छे बाल व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ा देते हैं, लेकिन अपने मनचाहे बाल पाना आसान नहीं है, इसके लिए लोगों को अपने बालों पर कई तरह के उपाय करने पड़ते हैं, जैसे कई लोग कई तरह के घरेलू उपाय अपनाते हैं, तो वहीं कई लोग महंगे ट्रीट्मेन्टस का सहारा भी लेते हैं,लेकिन इन प्रयासों के बाद भी अच्छे बाल पाना संभव नहीं हो पाता है. अगर आप भी यह चाहते हैं कि आपके बाल लंबे और घने हो तो इस लेख में आपको यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि किन चीजों का सेवन करके आप स्वस्थ बाल पा सकते हैं.

पालक

अगर आप चाहते हैं कि आपके बालों को अंदर से पोषण मिले तो इसके लिए आपको अपनी डाइट में पालक को जरूर से शामिल करना चाहिए, क्योंकि पालक में आइरन तो भरपूर मात्रा में पाया ही जाता है लेकिन इसमें विटामिन ए और विटामिन सी की भी अधिक मात्रा पाई जाती है, जो बालों को जड़ से पोषण प्रदान करके बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.

Also read: Hair Care Tips: चिपचिपे बालों से हैं परेशान? ये घरेलू उपाय करेंगे आपकी मदद

Also read: बढ़ती झुर्रीयां कम कर रही हैं आत्मविश्वास? हमेशा जवां दिखने के लिए ऐसे रखें अपना ख्याल

शकरकंद

शकरकंद के सेवन से भी बालों को मजबूती मिलती है और बालों का विकास तेजी से होता है. शकरकंद में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. नियमित रूप से शकरकंद खाने से बालों में प्राकृतिक चमक भी आती है और इससे स्कैल्प भी स्वस्थ होते हैं.

गाजर

गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, जिससे बालों को मजबूती मिलती है और बालों का झड़ना कम होता है. अपने डाइट में नियमित रूप से गाजर शामिल करके आप बालों से संबंधित कई समस्या से छुटकारा पा सकते हैं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ़्लेमेटरी गुण स्कैल्प से संबंधित समस्याओं को भी दूर करते हैं.

Also read: Hair Care Tips: कमजोर और बेजान बालों से हैं परेशान? ऐसे करें आंवले के पानी का इस्तेमाल

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola