ePaper

बढ़ती झुर्रीयां कम कर रही हैं आत्मविश्वास? हमेशा जवां दिखने के लिए ऐसे रखें अपना ख्याल

Updated at : 04 Nov 2024 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
Self Care

Self Care

Self Care: अगर आप भी यह चाहते हैं कि आप हमेशा जवां दिखे तो इस लेख में आपको कुछ ऐसे टिप्स दिए गए हैं, जो आपको हमेशा जवां दिखने में मदद करेंगे.

विज्ञापन

Self Care: हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसकी उम्र का असर उसके चेहरे पर कभी न दिखाई दे और इस समस्या से दूर रहने के लिए व्यक्ति अपने जीवन में कई तरह के बदलाव भी करता है, लेकिन बढ़ती उम्र का असर व्यक्ति के चेहरे पर नजर आ ही जाता है, जिसे कई लोग पसंद नहीं करते हैं और इस समस्या से बचे रहना चाहते हैं. त्वचा पर झुर्रीयों का आना सबसे पहले इस बात का संकेत देने लगता है कि आपकी उम्र बढ़ गई है और इसका असर आपकी स्किन पर भी दिखाई देने लगा है. अगर आप भी यह चाहते हैं कि आप हमेशा जवां दिखे तो इस लेख में आपको कुछ ऐसे टिप्स दिए गए हैं, जो आपको हमेशा जवां दिखने में मदद करेंगे.

हाथों पर दें ध्यान

बढ़ती उम्र की निशानी यानी झुर्रीयों का असर न केवल चेहरे पर दिखाई देता है, बल्कि इसके निशान हाथों पर भी नजर आने लगते हैं, ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके हाथ इस समस्या से बचे रहें तो आपको अपने हाथों का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा. हाथों का ध्यान रखने के लिए आपको हमेशा उसमें हैन्ड लोशन या बॉडी लोशन लगाते रहना चाहिए और साथ ही समय-समय पर मैनीक्योर भी करवाना चाहिए.

भौहों का रखें ख्याल

बढ़ती उम्र का असर व्यक्ति के भौहों पर भी नजर आता है, ऐसे में यह आवश्यक है कि आप समय-समय पर अपने भौहों को सही शेप दें और अगर आपकी भौहें घनी नहीं है तो इसे आईब्रो ब्रश की सहायता से एक अच्छा शेप देकर रखें.

Also read: Hair Care Tips: कमजोर और बेजान बालों से हैं परेशान? ऐसे करें आंवले के पानी का इस्तेमाल

Also read: Skin Care Tips: डार्क अन्डरआर्म्स की समस्या से हैं परेशान? यह मास्क करेगा आपकी मदद

फेस योगा करें

अगर आप यह चाहते हैं कि आपके चेहरे पर आपकी उम्र का असर न दिखाई दे, तो इसके लिए आपको नियमित रूप से फेस योगा करते रहना चाहिए. फेस योग करने से चेहरे पर झुर्रियां नजर नहीं आती है और चेहरे की त्वचा भी टाइट रहती है.

गुलाब जल का इस्तेमाल करें

अपने चेहरे को जवां बनाए रखने के लिए आप अपने चेहरे पर गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, इसके लिए रोजाना गुलाब जल को टोनर की तरह इस्तेमाल करें.

Also read: सरसों तेल और लहसुन शरीर को पहुंचाता है ये चमत्कारी लाभ

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola