नींद पूरी नहीं की तो दिमाग खो सकता है कंट्रोल, इस गंभीर बीमारी का बढ़ जाता है 40 फीसदी तक रिस्क

देर रात तक जागा एक शख्स, Pic Credit- Chatgpt
Insomnia Prevention Tips: कम नींद या अनिद्रा सिर्फ थकान ही नहीं लाती, बल्कि दिमाग को गंभीर नुकसान पहुंचाकर डिमेंशिया और अल्जाइमर का खतरा भी बढ़ाती है. जानें अनिद्रा से बचाव के उपाय, घरेलू इलाज और कैसे कॉग्निटिव बिहेवियर थेरेपी आपकी नींद और मस्तिष्क स्वास्थ्य को बेहतर बना सकती है.
Insomnia Prevention Tips: देर रात तक जागना और नींद पूरी न करना केवल थकान ही नहीं, बल्कि आपके मस्तिष्क पर भी गंभीर असर डाल सकता है. अमेरिका के मेयो क्लिनिक की एक नई स्टडी में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि लंबे समय तक नींद पूरी न करने वालों में मनोभ्रंश यानी कि डिमेंशिया का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.
स्टडी के क्या नतीजे निकले हैं
अध्ययन 50 वर्ष से ऊपर के 2,750 लोगों पर औसतन साढ़े पांच साल तक किया गया. इसमें पाया गया कि जिन लोगों को लंबे समय तक अनिद्रा रहती है और वे सामान्य से कम घंटे सोते हैं. उनमें याददाश्त और सोचने की क्षमता तेजी से घटती है. इन लोगों में मनोभ्रंश के शुरुआती लक्षण दिखने की संभावना 40 प्रतिशत तक अधिक रही.
मस्तिष्क पर भी पड़ता है बुरा असर
रिसर्च में सामने आया कि नींद कम लेने वालों के दिमाग में ‘एमिलॉइड प्लेक’ ज्यादा बनते हैं और मस्तिष्क के श्वेत पदार्थ में क्षति (हाइपरइंटेंसिटीज) भी बढ़ जाती है. दोनों ही स्थितियां अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी समस्याओं को जन्म देती हैं. यानी पर्याप्त नींद न लेना मस्तिष्क को अंदर से धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि एपीओई4 नामक जेनेटिक फैक्टर भी इसमें अहम भूमिका निभाता है, जो नींद की कमी से होने वाले नुकसान को और बढ़ा देता है.
Also Read: Ayurvedic Tips: क्या आपको भी गैस की समस्या है, जानिए इसके घरेलू व आयुर्वेदिक उपचार के बारे में
रोकथाम है जरूरी
शोधकर्ताओं का कहना है कि अनिद्रा के मरीजों के लिए ‘कॉग्निटिव बिहेवियर थेरेपी’ अभी भी सबसे प्रभावी इलाज है और इससे करीब 70 फीसदी लोगों की नींद में सुधार होता है. साथ ही, 50 वर्ष की उम्र से ही नींद के घंटों पर नजर रखना समझदारी है. जैसे हम ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल पर ध्यान देते हैं, वैसे ही नींद को भी प्राथमिकता देनी चाहिए. क्योंकि नींद सिर्फ आराम नहीं, बल्कि मस्तिष्क के स्वास्थ्य का अहम आधार है. देर रात तक छत की ओर टकटकी लगाकर जागते रहना आपकी याददाश्त और सोचने की क्षमता को तेजी से कम कर सकता है. अगर समय रहते नींद की आदतें सुधार ली जाएं तो मनोभ्रंश के खतरे को काफी हद तक टाला जा सकता है.
Also Read: Ayurvedic Tips: जानिए, किन बातों का ध्यान रख आप बच सकते हैं गैस, एसिडिटी की समस्या से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




