How To Use Glycerin On Face: ग्लिसरीन से पाएं मुलायम त्वचा, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

Updated:
विज्ञापन
How To Use Glycerin On Face: ग्लिसरीन से पाएं मुलायम त्वचा, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

How To Use Glycerin On Face: त्वचा को सॉफ्ट रखने के लिए क्या आप भी लगाते हैं ग्लिसरिन तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं ग्लिसरिन चेहरे पर कैसे लगाएं.

विज्ञापन

How To Use Glycerin On Face: ग्लिसरीन त्वचा और रूखेपन से बचाने के लिए एक बहुत अच्छा उपाय है. बदलते मौसम, धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से हमारी त्वचा अक्सर ड्राई और बेजान दिखने लगती है, ऐसे में ग्लिसरीन स्किन के लिए काफी फायदेमंद है. ग्लिसरीन त्वचा की गहराई तक नमी पहुंचकर उसे सॉफ्ट, स्मूथ और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. सही तरीके से और सही मात्रा में इसका इस्तेमाल करने से चेहरे की ड्राइनेस कम होती है और स्किन पर नेचुरल चमक आती है. इसके अलावा, ग्लिसरीन त्वचा को फ्रेश लुक देने में भी मदद करता है. आइए इस आर्टिकल में हम आपको  बताएंगे कि चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने के लिए क्या-क्या सामग्री  चाहिए और ग्लिसरीन को चेहरे पर लगाने का सही तरीका क्या है. 

चेहरे पर ग्लिसरिन लगाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

  • ग्लिसरीन – 2-3 चम्मच 
  • पानी – जरूरत अनुसार गुनगुना 
  • कॉटन –  लगाने के लिए
  • टॉवल – चेहरे को पोछने के लिए
  • गुलाबजल – 2 चम्मच 
  • नींबू का रस – 2 चम्मच 

ग्लिसरिन को चेहरे पर कैसे लगाएं?

  • सबसे पहले आप अपने चेहरे को पानी से धो लें. फिर कॉटन टॉवल से हल्का पोछ लें. 

अब आप ग्लिसरीन को 2 तरीके से लगा सकते हैं. 

1 चम्मच ग्लिसरीन और 2 चम्मच नींबू के रस को हल्के हाथ से अपने चेहरे पर लगाएं. 

1 चम्मच ग्लिसरीन + 2 चम्मच गुलाब जल  मिलाकर चेहरे पर लगाएं. 

  • इसके बाद आप अपने चेहरे को 10-15 मिनट के लिए रहने दें और हल्के गुनगुने पानी से धो लें. 
  • ध्यान रखें ज्यादा ग्लिसरिन चेहरे पर न लगाएं, इसका इस्तेमाल दिन में 1-2 बार या हफ्ते में 3-4 बार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Winter Special Face Mask: सर्दियों में न करें खर्च, घर पर तैयार करें विंटर स्पेशल दूध और हल्दी का नेचुरल फेस मास्क

यह भी पढ़ें: Homemade Honey Sugar Lip Scrub: फटे होंठों का घरेलू उपाय, शहद और चीनी से बनाएं नेचुरल लिप स्क्रब, पाएं सॉफ्ट और गुलाबी होंठ 

डिस्क्लेमर: इस ब्लॉग में दी गई यह स्किनकेयर और हेयरकेयर जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है, यह मेडिकल सलाह नहीं है. किसी भी प्रोडक्ट या नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें और समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें.

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola