How To Organize Dressing Table: बिखरी ड्रेसिंग टेबल को दें नया लुक, इन टिप्स की मदद से करें ऑर्गेनाइज 

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 17 Oct 2025 7:51 AM

विज्ञापन

how to organize dressing table ( AI Image)

How To Organize Dressing Table: एक ऑर्गेनाइज्ड ड्रेसिंग टेबल में आप चीजों को आसानी से ढूंढ पाते हैं और आपका टाइम भी बचता है. इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ टिप्स जिससे आप ड्रेसिंग टेबल को कैसे ऑर्गेनाइज रख सकते हैं.

विज्ञापन

How To Organize Dressing Table: सुबह की भागदौड़ में ऑफिस या कॉलेज जाते टाइम अक्सर जब हम मेकअप या ज्वेलरी ढूंढने की कोशिश करते हैं तो ड्रेसिंग टेबल में आसानी से मिल नहीं पाता है. ड्रेसिंग टेबल के सारे ड्रॉअर खोलने के बाद भी चीजें नहीं मिल पाती हैं. अगर आपके साथ भी ये प्रॉब्लम होती है तो आपको ड्रेसिंग टेबल को ठीक तरीके से सजाने की जरूरत है. बिखरी हुई चीजें आपकी रूटीन को स्लो कर देती हैं और आपका मूड भी खराब कर देती हैं. ड्रेसिंग टेबल को जब आप ऑर्गेनाइज कर के रखते हैं तो तैयार होने का मजा ही कुछ और होता है. आप कुछ आसान टिप्स अपनाकर अपनी ड्रेसिंग टेबल को अच्छे से अरेंज कर सकते हैं. 

सबसे पहले क्या करें?

ड्रेसिंग टेबल को ऑर्गेनाइज करने से पहले आप अच्छे से सफाई कर लें. सफाई करने के लिए आप ड्रेसिंग टेबल के ऊपर और अंदर रखी चीजों को निकाल लें. जिन चीजों का इस्तेमाल आप नहीं करते हैं उसे हटा दें. जिन चीजों को आपने बाहर निकाला है उसे भी कपड़े से साफ कर लें. आप कपड़े की मदद से ड्रेसिंग टेबल को साफ कर लें. 

सामान को कैसे रखें?

सामान को आप अलग-अलग कैटेगरी में बांट लें. आपके पास जितनी कंघी है उसे आप एक साथ किसी डिब्बे में रखें. आप पुराने प्लास्टिक के कंटेनर को सुंदर से डेकोरेट कर के इसमें कंघी को रख सकते हैं. मेकअप प्रोडक्ट्स के लिए आप एक बैग रखें और इसे ड्रेसिंग टेबल के ड्रॉअर में रख दें. आप छोटी और बड़ी ज्वेलरी अलग-अलग डिब्बे में रखें. आप चूड़ियों को भी सेट में सजा कर रखें. 

ट्रे का इस्तेमाल कैसे करें? 

आप छोटी चीजें जैसे क्लिप, लिप बाम, रिंग, रबर बैंड जिनका इस्तेमाल आप हर रोज करते हैं उसके लिए आप ट्रे का इस्तेमाल करें. अगर आप ट्रे में आप डेली इस्तेमाल वाली चीजों को रखते हैं तो ये आसानी से मिल जाएंगी. 

आईना के आसपास क्या रखें?

आईना के सामने बहुत सारी चीजें रखने से टेबल भरी-भरी लगती है. इसलिए आप सिर्फ जरूरी चीजें जैसे परफ्यूम या कंघी को रखें. आप बाकी की चीजें ड्रॉअर या ट्रे में रखें जिससे ड्रेसिंग टेबल साफ-सुथरा रहे. 

ड्रेसिंग टेबल को कैसे सजाएं?

ड्रेसिंग टेबल अच्छा दिखे इसके लिए आप थोड़ी बहुत डेकोरेशन भी कर सकते हैं. आप कोई फोटोफ्रेम या छोटे आर्टिफिशियल फूलों से भी सजा सकते हैं. सुंदर लाइट्स भी किनारों पर लगा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- How To Organize Wardrobe: अलमारी में रखे कपड़े आसानी से नहीं मिल पाते, तो इन आसान तरीकों से करें वार्डरोब को ऑर्गेनाइज

यह भी पढ़ें- How To Make Gravy Thick: इन आसान टिप्स की मदद से घर पर बनाएं परफेक्ट गाढ़ी ग्रेवी

यह भी पढ़ें- How to Make Idli Without Stand: इडली मेकर की जरूरत नहीं! आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट इडली

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola