ePaper

How To Make Ginger Powder: महंगा होने से पहले बना कर रख लें घर का बना होममेड अदरक का पाउडर, महीनों तक रहेगा फ्रेश

Updated at : 04 Nov 2025 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
How To Make Ginger Powder

How To Make Ginger Powder, (AI Image)

How To Make Ginger Powder: ठंड के मौसम में ताजा अदरक आसानी से मिल जाते हैं. चाय बनानी हो या फिर काढ़ा अदरक का इस्तेमाल जरूर होता है. ऐसे में अगर आप भी अदरक को लंबे समय तक स्टोर करना चाहती हैं तो इसका होममेड पाउडर बनाकर रख सकती हैं.

विज्ञापन

How To Make Ginger Powder: चाय में अगर थोड़ा अदरक पाउडर मिल जाए, तो उसकी खुशबू से पूरा घर महक उठता है. खासतौर पर सर्दियों के मौसम में काढ़ा हो या मसाला चाय अदरक का इस्तेमाल हर घर में जरूर होता है. अभी बाजार में ताजा अदरक आसानी से मिल जाता है, तो क्यों न इसे लंबे समय तक स्टोर करने के लिए होममेड पाउडर तैयार कर लिया जाए? यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. ऐसे में इस आर्टिकल में हम जानेंगे घर पर शुद्ध और ताजा अदरक पाउडर बनाने का आसान तरीका. 

अदरक का पाउडर कैसे बनाएं?

सामग्री

  • अदरक – 250 ग्राम

यह भी पढ़ें: Homemade Green Chili Powder: घर पर रखी हरी मिर्च अब नहीं होगी बेकार, इस तरह तैयार करें होममेड पाउडर

यह भी पढ़ें: How To Make Almond Milk: वीगन डाइट के लिए परफेक्ट हेल्दी ड्रिंक, इस तरह घर पर तैयार करें बादाम मिल्क

विधि

  • सबसे पहले अदरक को पानी में अच्छे से धोकर साफ करें. अगर ताजा अदरक है तो इसमें लगी मिट्टी और धूल को अच्छे से साफ करें. 
  • अब अदरक को छिलकर छोटे टुकड़ों में काट लें जिससे यह जल्दी सूख पाए.
  • अब इन टुकड़ों को साफ कपड़े या फिर ट्रे पर फैलाकर धूप में रख दें.
  • इसे दो से तीन दिन तक धूप लगाएं जब तक की ये पूरी तरह सूख न जाए.
  • अब सारे टुकड़ों को मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लें. 
  • अब तैयार पाउडर को छन्नी से छान लें ताकि पाउडर महीन बनें.
  • इसे अब किसी एयरटाइट जार में भरकर रख दें. इसे स्टोर करने के लिए कांच के कंटेनर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. हर बार इस्तेमाल के बाद ढक्कन को अच्छे से बंद करें. इससे ये लंबे समय तक फ्रेश रहेगा.

यह भी पढ़ें: Homemade Dhaniya Powder: पैकेट मसालों को भूल जाएंगे, अगर बना लिया ये होममेड धनिया पाउडर

यह भी पढ़ें- Homemade Protein Powder: बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत, बॉडी को मजबूत रखेगा ये देसी प्रोटीन पाउडर

यह भी पढ़ें: Homemade Amla Powder: बाजार से महंगे प्रोडक्टस खरीदना छोड़िए, घने बालों के लिए घर पर बनाएं शुद्ध आंवला पाउडर 

विज्ञापन
Sakshi Badal

लेखक के बारे में

By Sakshi Badal

नमस्कार! मैं साक्षी बादल, MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी कर वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्न के तौर पर काम कर रही हूं, जहां हर दिन अपने लेखन को और बेहतर बनाने और खुद को निखारने का प्रयास करती हूं. मुझे लिखना पसंद है, मैं अपनी कहानियों और शब्दों के जरिए कुछ नया सीखने और लोगों तक पहुंचने की कोशिश करती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola