DIY Cucumber Aloe Vera Face Mask: बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स को छोड़ें, घर पर ऐसे तैयार करें खीरा और एलोवेरा फेस मास्क
Published by : Priya Gupta Updated At : 31 Jan 2026 1:01 PM
खीरा और एलोवेरा का फेस मास्क
DIY Cucumber Aloe Vera Face Mask: बाजार के स्किन केयर प्रोडक्ट महंगे होने साथ असरदार भी नहीं होते, इसलिए आज हम आपको घर पर ही खीरा और एलोवेरा का इस्तेमाल करके होममेड फेस मास्क बनाने के बारे में बताएंगे.
DIY Cucumber Aloe Vera Face Mask: हर कोई चाहते हैं की उसकी त्वचा निखरी, दमकती और खूबसूरत दिखे. ऐसे में अपनी त्वचा को सुंदर और मुलायम रखने के लिए हम बाजार में मिलने वाले कई प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं जिससे हमारी त्वचा धीरे-धीरे रूखी या बेजान होने लगती हैं. आज हम आपको घर पर ही होममेड मास्क बनाने के बारे में बताएंगे जो आपके स्किन के लिए बेस्ट होगी. घर पर बना फेस मास्क स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाता. आइए बताते हैं आपको इस आर्टिकल के जरिए घर पर खीरे और एलोवेरा से फेस मास्क बनाने का तरीका, जो आपकी त्वचा को नमी और ठंडक देने में मदद करेगा.
खीरा और एलोवेरा का फेस मास्क बनाने के लिए क्या चाहिए?
- खीरा – 1
- एलोवेरा जेल – 2 बड़े चम्मच (फ्रेश भी इस्तेमाल कर सकते हैं)
- शहद – 1 चम्मच
यह भी पढ़ें: Winter Special Face Mask: सर्दियों में न करें खर्च, घर पर तैयार करें विंटर स्पेशल दूध और हल्दी का नेचुरल फेस मास्क
खीरा और एलोवेरा का फेस मास्क बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप खीरे को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब इसे मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लें. इसके बाद आप खीरे का पेस्ट कटोरी में निकालकर एलोवेरा जेल और शहद मिलाएं.
- सारी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब तैयार है बनकर आपका फेस मास्क.
- खीरा और एलोवेरा का फेस मास्क लगाने का तरीका क्या है?
- सबसे पहले आप चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोकर साफ करें.
- तैयार हुए मास्क को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. इसे 15-20 मिनट के लिए मास्क को सूखने दें. फिर ठंडे पानी से धो लें और तौलिए से हल्का थपथपाकर सुखाएं.
- अब आपकी त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं.
डिस्क्लेमर: इस ब्लॉग में दी गई यह स्किनकेयर और हेयरकेयर जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है, यह मेडिकल सलाह नहीं है. किसी भी प्रोडक्ट या नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें और समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










