How To Grow Sweet Potato: घर पर उगायें सेहत का खजाना, बच्चों से लेकर बड़े तक सभी को आएगा पसंद

sweet potato
How To Grow Sweet Potato: बाजार में कई बार सही शकरकंद नहीं मिलता है जिसके कारण लोग इसका सेवन नहीं कर पाते हैं. शकरकंद में पाए जाने वाले विटामिन शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है. आप इसे आसानी से घर में भी उगा सकते हैं.
How To Grow Sweet Potato: शकरकंद बच्चें हो या बड़े सभी को बेहद पसंद होता है. इसे लोग व्रत के समय खाना ज्यादा पसंद करते हैं. कच्चा या फिर उबाल कर किसी भी तरह से लोग इसको खाने में इस्तेमाल करते हैं. बाजार में कई बार सही शकरकंद नहीं मिलता है जिसके कारण लोग इसका सेवन नहीं कर पाते हैं. शकरकंद में पाए जाने वाले विटामिन शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है. आप इसे आसानी से घर में भी उगा सकते हैं. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि घर में आप कैसे शकरकंद उगा सकते हैं.
शकरकंद उगाने का तरीका
बीज तैयार करें
सबसे पहले बाजार से ताजा शकरकंद लेकर आयें. इसके बाद इसे अच्छे से धोकर कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
अंकुर तैयार करें
सभी टुकड़ों को पानी में डालकर रखेंगे. ऐसा करने में यह ध्यान रखना है कि पानी हर 2-3 बदलते रहना है. इसके बाद आप देखेंगे की इसमें से अंकुर निकलने लगेंगे.
मिट्टी तैयार करेंगे
मिट्टी तैयार करने के लिए सबसे पहले याची उपजाऊ मिट्टी की तलाश करके उसमें रेत और गोबर से तैयार की हुई खाद को मिलाएंगे.
गमला में लगाए अंकुरित शकरकंद
मिट्टी को तैयार करने के बाद इसे गमले में डालकर अंकुरित शकरकंद को अच्छे से गड्ढा करके उसमें लगाएंगे, ध्यान रहे कि अंकुरित हिस्सा बाहर की तरफ होना चाहिए. इससे पत्तियां बाहर की तरफ निकलेंगी. कोशिश ये करनी है कि गमले को धूप में रखा जाए.
देखभाल करें
शकरकंद को मिट्टी में बोने के बाद उसकी देखभाल करना बहुत जरूरी होता है. इसके लिए मिट्टी को नरम रखना है पर ये भी ध्यान देना है की उसमें ज्यादा पानी दें. सप्ताह में 2-3 बार मिट्टी में खाद को डालें. इससे पौधा धीरे-धीरे बड़ा होगा और बेल भी अच्छे से निकलेगी.
कटाई
4-5 महीने में पत्तियां बड़ी हो जाएगी और शकरकंद तैयार हो जाएगा. जब पत्तियां पीली पड़ने लगे तो यह समझना चाहिए की शकरकंद तैयार हो गया है. इसके बाद जब आपको जरूरत जो शकरकंद निकाल कर उसे कहा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: How To Grow Red Cabbage: घर में उगाए यूनिक पत्तागोभी, देख कर पड़ोसी भी हो जाएंगे हैरान
यह भी पढ़ें: न बगीचा, न खेत, अब घर के गमले में उगाइए ड्रैगन फ्रूट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




