खुद बनाएं होममेड नीम साबुन, अपनाएं पूनम प्रसाद का तरीका

नीम का साबुन ( फोटो -इंस्टाग्राम @poonamscookery)
Homemade Neem Soap: अगर आप भी खुद से होममेड साबुन बनाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल की मदद से नीम साबुन बनाने के बारे में जान सकते हैं. इसे बनाने का तरीका कंटेंट क्रिएटर पूनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @poonamscookery पर शेयर किया है.
Homemade Neem Soap: जब भी हम नहाने जाते हैं, तो साबुन या बॉडी वॉश का इस्तेमाल करते हैं. आजकल बाजार में बहुत सारे साबुन मिलते हैं जैसे – नीम, एलोवेरा, ग्लिसरीन और भी कई सारे. ऐसे में आप घर पर भी नीम साबुन आसानी से बना सकते हैं. घर पर तैयार किया गया नीम साबुन पूरी तरह नेचुरल होता है. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी. आइए बताते हैं आपको इसे बनाने का तरीका.
नीम का साबुन बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- 1 मुट्ठी नीम के पत्ते
- 1 एलोवेरा का पत्ता
- पानी (ब्लेंड करने के लिए)
- 100–150 ग्राम साबुन बेस
- 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- 2 बड़े चम्मच नारियल तेल
- 2 विटामिन E कैप्सूल
नीम का साबुन बनाने का तरीका क्या है?
- सबसे पहले आप नीम के पत्तों को अच्छी तरह धो लें जिससे सारी धूल हट जाए. अब एलोवेरा के पत्ते को छोटे टुकड़ों में काट लें.
- इसके बाद आप नीम के पत्ते और एलोवेरा के टुकड़े को एक ब्लेंडर में थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह पीस लें.
- अब एक बर्तन में 100–150 ग्राम साबुन बेस को छोटे टुकड़ों में काटकर डालें. फिर तैयार नीम-एलोवेरा मिश्रण को छानकर उसका रस साबुन बेस में डालें. बचा हुआ नीम-एलोवेरा का गूदा सुखाकर बाद में नीम पाउडर या फेस पैक में इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे कुछ बर्बाद न हो.
- अब साबुन बेस के मिश्रण में 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 2 बड़े चम्मच नारियल तेल डालें. सभी सामग्री को आप उसी कटोरी में रहने दें. अब पहले से आप एक बर्तन में पानी गर्म करें, फिर उसके ऊपर आप साबुन वाला बर्तन रखकर पिघलने दें.
- जब ये पिघल जाए, तब 2 विटामिन E कैप्सूल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. अब इस मिश्रण को सिलिकॉन मोल्ड में डालें और लगभग 1 घंटे के लिए अलग रख दें. जब साबुन जम जाए, इसे मोल्ड से निकाल लें.
- आपका होममेड नीम साबुन इस्तेमाल करने के लिए तैयार है.
यह भी पढ़े: Easy Ways to Remove Stickers: स्टिकर हटाना हुआ आसान बर्तन से स्टिकर और दाग दोनों हटाएं इन आसान तरीकों से
यह भी पढ़े: Kitchen Tips: दही की खटाश होगी चुटकियों में दूर, फॉलो करें ये आसान टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










