ePaper

Marble Cake Recipe: मार्बल केक की मिठास के साथ क्रिसमस का आनंद होगा दोगुना, ऐसे करें तैयार

Updated at : 19 Dec 2025 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
Homemade Marble Cake Recipe for Christmas

मार्बल केक रेसिपी (Image - Gemini)

Marble Cake Recipe: किसी भी त्योहार का मतलब मीठी-मीठी स्वादिष्ट चीजें खाना होता है. जहां तक क्रिसमस की बात है तो इसका नाम सुनते ही हर किसी के दिमाग में केक की छवि बनती है. इस बार आप घर पर मार्बल केक बनाकर इस फेस्टिवल का आनंद लें.

विज्ञापन

Marble Cake Recipe: क्रिसमस के मौके पर अगर आप परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की प्लानिंग कर रहे हैं तो मार्बल केक से आपके रिश्तों में और मिठास भर जाएगी. जी हां, क्रिसमस का त्योहार केक समेत मीठी चीजें खाने का है. अगर हम मार्बल केक की बात करें तो इसका स्वाद लाजवाब होता है. इसे एक बार खाने वाले बार-बार डिमांड करते हैं.

खुश होंगे बच्चे

अब अगर आप इसे क्रिसमस जैसे खास त्योहार पर घर पर ही बनाकर सभी को खिलाते हैं तो कितना मजा आ जाएगा. घर के सदस्य इसे खाकर बहुत खुश होंगे. खासकर बच्चों के लिए तो इस केक के बारे में क्या कहना है. इसका स्वाद बच्चों को खूब पसंद आता है. इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए आप घर पर मार्बल केक जरूर बनाएं. तो चलिए हम आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.

मार्बल केक बनाने की सामग्री

  • मैदा – 2 कप
  • चीनी का बूरा – डेढ़ कप
  • दूध – डेढ़ कप
  • घी – 1 टेबलस्पून
  • कोको पाउडर – 2 टी स्पून
  • विनेगर – 1 टी स्पून
  • बेकिंग पाउडर – 1 टी स्पून
  • बेकिंग सोडा – 1/2 टी स्पून

इसे भी पढ़ें: Coconut Cake Recipe: बच्चों का बर्थडे हो या गेट-टुगेदर, हर मौके पर बनाएं स्पंजी और टेस्टी कोकोनट केक

मार्बल केक बनाने का तरीका

  • इस केक को बनाने के लिए पहले एक बर्तन लें और उसमें मैदा छानकर डाल दें.
  • फिर मैदे में चीनी का बूरा डालकर इसे अच्छी तरह मिला लें.
  • अब इस मिश्रण में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर दोनों को मिला दें.
  • अब आप दूध को मैदे-चीनी के मिश्रण में डालकर मिला लें.
  • इसके बाद अब आप घी को थोड़ा गर्म कर लें और जब वह पिघल जाए तो इस मिश्रण में डालकर अच्छे से मिला लें.
  • इसके बाद अब आप मिश्रण को दो बराबर भागों में बांट लें.
  • इसके एक भाग में आप कोको पाउडर डालकर उसे अच्छे से मिक्स कर ले.
  • अब आप केक बनाने का बर्तन लें और उसमें अच्छी तरह घी लगा दें.
  • फिर अब आप दो मिश्रणों में से एक चम्मच कोको मिश्रण और एक चम्मच सादा मिश्रण केक वाले बर्तन में डाल दें.
  • इसी तरह आप पूरा मिश्रण केक वाले बर्तन में डाल दें.
  • अब आप इस केक को करीब एक घंटे तक बेक होने दें.
  • अब आपका केक बनकर तैयार हो चुका है और आप इसे सर्व कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Butterscotch Cake Recipe: अब मार्केट से नहीं, हर खास मौके के लिए घर पर बनाएं बिना अंडे का बटरस्कॉच केक

इसे भी पढ़ें: Rice Cake Recipe: इस बर्थडे कुछ नया करें ट्राई, यूं झटपट बन जाएगा सुपर टेस्टी राइस केक

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola