Homemade Lip Balm: DIY ट्रेंड में नया सितारा, बीटरूट लिप बाम का कमाल

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

home made lip balm ( AI generated image)

Homemade Lip Balm: लिप केयर को लोग कम ही महत्व देते हैं. ऐसा करना आपकी खूबसूरती को कम कर सकता है. होठों को नेचुरल कलर देने के लिए लोग कई तरह प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. इन प्रोडक्ट्स का यूज आपको नुकसान पहुंचा सकता है.

विज्ञापन

Homemade Lip Balm: गर्मी के मौसम में स्किन को खास देखभाल की जरूरत पड़ती है नहीं तो त्वचा बेजान नजर आती है. इस मौसम में होठों पर ध्यान देना उतना ही जरुरी है जितना अपने चेहरे पर. होंठ बहुत ही कोमल होते हैं और मौसम बदलने का असर भी होठों के ऊपर दिखाई पड़ने लगता है. लिप केयर को लोग कम ही महत्व देते हैं. ऐसा करना आपकी खूबसूरती को कम कर सकता है. होठों को नेचुरल कलर देने के लिए लोग कई तरह प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. इन प्रोडक्ट्स का यूज आपको नुकसान पहुंचा सकता है. आप घर पर ही आसानी से कम चीजों से नेचुरल लिप बाम बना सकते हैं. इसका इस्तेमाल आपके लिप्स को मॉइश्चराइज करेगा और एक नेचुरल पिंक लुक देगा. तो आइए जानते हैं लिप बाम बनाने की विधि के बारे में.

लिप बाम कैसे बनाएं?

लिप बाम बनाने के लिए आपको बीटरूट चाहिए. बीटरूट में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो होठों के लिए फायदेमंद है. ये लिप्स के लिए सुरक्षित और प्राकृतिक ऑप्शन है. ये DIY लिप बाम आप आसानी से बना सकते हैं. 

लिप बाम बनाने के लिए सामग्री 

  • बीटरूट का रस- 1 चम्मच
  • विटामिन E कैप्सूल- 1 
  • नारियल तेल – 1 चम्मच
  • वैसलीन- 1 चम्मच 

यह भी पढ़ें- Skincare Tips: चेहरे पर ऐसा निखार कि राज जानने को हर कोई हो जाएगा बेताब

लिप बाम बनाने की विधि 

  • लिप बाम बनाने के लिए आप एक चुकंदर को छीलकर साफ कर लें. अब चुकंदर को काट लें और मिक्सी में पीस लें. वैसलीन को हल्का सा पिघला लें. अब तैयार किये हुए बीटरूट से रस निकाल लें और एक चम्मच रस को आप वैसलीन में मिक्स कर दें. 
  • अब इसमें आप विटामिन E को भी मिक्स करें. पिघला हुआ नारियल तेल भी इस मिश्रण में मिक्स कर दें. आपका होममेड लिप बाम रेडी है. इसे थोड़े देर के लिए ठंडा होने दें. 

यह भी पढ़ें- Summer Face Packs: गर्मी से कम हो गई है चेहरे की रौनक, दही से बने ये फेस पैक दिखाएंगे कमाल

यह भी पढ़ें- Skincare Tips: त्वचा को बनाएं चमकदार, ये फेस पैक आएंगे आपके का

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola