घर पर रखी सिर्फ 1 चीज से बनाएं होममेड हेयर डाई, ज्योति ने बताया तरीका

होममेड हेयर डाई (फोटो – इंस्टाग्राम @jyotiimahawar)
Homemade Hair Dye: बालों के लिए अब आपको मार्केट से हेयर डाई लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप घर पर ही होममेड हेयर डाई बना सकते हैं. होममेड हेयर डाई बनाने का तरीका इंस्टाग्राम अकाउंट @jyotiimahawar पर बताया गया है.
Homemade Hair Dye: आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में हर किसी के पास बालों की देखभाल के लिए ज्यादा समय नहीं होता, खासकर तब जब अचानक कहीं बाहर जाने का प्लान बन जाए. ऐसे समय में सफेद बालों को जल्दी से कवर करने के लिए लोग ऐसे हेयर कलर की तलाश में रहते हैं, जो तुरंत असर दिखाए और बालों को नुकसान भी न पहुंचाएं. अगर आप भी ऐसा ही कोई आसान और नेचुरल उपाय ढूंढ रहे हैं, तो सौंफ से बना ये होममेड हेयर डाई आपके लिए बेस्ट है. इसे बनाने और लगाने में ज्यादा समय नहीं लगता है. आइए बताते हैं आपको घर पर होममेड हेयर डाई बनाने का तरीका.
होममेड हेयर डाई कैसे बनाएं?
- सबसे पहले आप सौंफ के बीजों को रातभर पानी में अच्छी तरह भिगोकर रख दें. अब अगले सुबह भीगे हुए बीजों को साफ कपड़े या छलनी से अच्छी तरह छान लें.
- अब इन बीजों को तवे पर धीमी आंच पर धीरे-धीरे भूनें, जब तक कि इसका रंग गहरा न हो जाए. अब आप भुने हुए बीजों को पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इन्हें मिक्सी जार में डालकर बारीक पीस लें. तैयार पाउडर को एक साफ, सूखे और एयरटाइट डिब्बे में भरकर 3 महीने के लिए स्टोर करें.
इस्तेमाल कैसे करें?
- तैयार हुए पाउडर को आप एलोवेरा जेल के साथ अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें.
- अब इस तैयार मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगा लें.
- इसे लगभग 5 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद आप बालों को हल्के पानी से धो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अब घर पर करें वैक्सिंग, बनाएं क्रिएटर मानसी शर्मा का बताया होममेड वैक्स
यह भी पढ़ें- सफेद बालों के लिए बनाएं नेचुरल लेप, न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया तरीका
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










