सफेद बालों के लिए बनाएं नेचुरल लेप, न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया तरीका
Published by : Priya Gupta Updated At : 20 Mar 2026 12:16 PM
नेचुरल लेप बालों पर लगाते हुए (AI generated Image)
Natural Lep For Grey Hair: सफेद बालों से परेशान है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप घर पर ही नेचुरल लेप बना सकते हैं. इस आर्टिकल में आप इसे बनाने के बारे में जान सकते हैं.
Natural Lep For Grey Hair: क्या आपके भी बाल समय से पहले सफेद होने लगे हैं? अगर हां, तो ये आर्टिकल आपके काम का है. अक्सर हम सफेद बालों को काला करने के लिए केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. ये प्रोडक्ट्स बालों को काला तो कर देते हैं, लेकिन इसके इस्तेमाल से कुछ ही समय बाद बाल झड़ने और पतले होने लगते हैं. ऐसे में न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह ने सफेद बालों के लिए नेचुरल लेप बनाने का तरीका बताया है. उन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस लेप से आपको तुरंत असर नहीं दिखेगा, लेकिन इसके रोजाना इस्तेमाल से आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकता है. साथ ही इससे आपके बाल नेचुरली मजबूत और हेल्दी बन सकते हैं. आइए जानते हैं इस नेचुरल लेप को बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका.
सफेद बालों के लिए लेप बनाने की सामग्री
- त्रिफला पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
- काला तिल पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
- आंवला पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
- कलोंजी का तेल / नारियल का तेल – 2 बड़े चम्मच
सफेद बालों के लिए लेप बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका
- आप सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर एक चिकना पेस्ट बना लें. अब इसे सीधे स्कैल्प और बालों की जड़ों पर लगाएं. इसे बालों पर लगाकर लगभग 1 घंटे के लिए छोड़ दें. अब इसे हल्के शैम्पू से धो लें. इस लेप को आप हफ्ते में 2 बार लगाएं.
कुछ जरूरी टिप्स
- इस बात का ध्यान रखें कि इस लेप को एक बार लगाने से फर्क नहीं दिखेगा. सफेद बाल तुरंत काले नहीं होंगे.
- इसके लगातार इस्तेमाल से ही आपको असर दिखेगा. इसे कम से कम 3 महीने तक रोजाना लगाकर रिजल्ट देखें.
यह भी पढ़ें: अब घर पर करें वैक्सिंग, बनाएं क्रिएटर मानसी शर्मा का बताया होममेड वैक्स
यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










