ePaper

Homemade Eyeliner: अब बाजार से नहीं, घर पर बनाएं DIY आईलाइनर, पाएं नेचुरल लुक

Updated at : 09 May 2025 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
homemade eyeliner

homemade eyeliner ( AI generated image)

Homemade Eyeliner: आंखों को सुंदर बनाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. आंखों में काजल का इस्तेमाल सदियों से होते आ रहा है. आप घर पर भी आईलाइनर बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं DIY आईलाइनर बनाने के बारे में.

विज्ञापन

Homemade Eyeliner: खूबसूरत आंखें किसी की भी खूबसूरती को और बढ़ा देती है. आंखों को सुंदर बनाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. आंखों में काजल का इस्तेमाल सदियों से होते आ रहा है. आप घर पर भी आईलाइनर बना सकते हैं. आईलाइनर के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. कई बार इन प्रोडक्टस के कारण साइड इफेक्ट भी हो सकता है. अगर आप भी घर पर आईलाइनर को बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. आप कम चीजों से इसे आसानी से बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं DIY आईलाइनर बनाने के बारे में. 

पहला तरीका 

आप आईलाइनर बनाने के लिए एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल स्किन केयर में भी होता है. आईलाइनर बनाने के लिए इन तरीकों को फॉलो करें. 

आईलाइनर बनाने के लिए सामग्री 

  • एक्टिवेटेड चारकोल- आधा चम्मच 
  • नारियल का तेल- आधा चम्मच  
  • एलोवेरा जेल

आईलाइनर बनाने की विधि 

आईलाइनर बनाने के लिए आप एक्टिवेटेड चारकोल में नारियल तेल को मिक्स कर दें. इसमें आप थोड़ा सा एलोवेरा जेल को भी मिला लें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और यक साफ डिब्बे में इसे स्टोर कर लें. ये आईलाइनर आपको एक बेहतरीन लुक देगा. 

यह भी पढ़ें- How To Get Rid Of Dark Elbows: डार्क एल्बो की समस्या, कोहनी का कालापन मिटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

दूसरा तरीका 

आप आईलाइनर के लिए दूसरे तरीका का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप कोको पाउडर आईलाइनर का यूज कर सकते हैं. आजकल ब्राउन और अलग कलर के आईलाइनर काफी ट्रेंड में है. 

आईलाइनर बनाने के लिए सामग्री 

  • कोको पाउडर- आधा चम्मच 
  • एलोवेरा जेल
  • नारियल तेल- 1 से 2 बूंद 

आईलाइनर बनाने की विधि

इसे बनाने के लिए कोको पाउडर, एलोवेरा जेल और नारियल तेल को मिक्स कर दें. इस तरीके से आप ब्राउन कलर का आईलाइनर तैयार कर सकते हैं. अपनी आंखों को सुंदर और अपने को अच्छा लुक देने के लिए आप इस आईलाइनर को जरूर ट्राई करें.  

यह भी पढ़ें- Homemade Face Serum: अब बाजार का प्रोडक्ट नहीं, स्किन के लिए सुपरहिट है घर पर तैयार सीरम

यह भी पढ़ें- Summer Face Packs: गर्मी से कम हो गई है चेहरे की रौनक, दही से बने ये फेस पैक दिखाएंगे कमाल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola