Homemade Biscuit Recipe: क्रंची और टेस्टी सूजी बिस्किट, घर पर मिलेगा बाजार जैसा स्वाद

Homemade Biscuit Recipe
Homemade Biscuit Recipe: आज हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि घर पर सूजी बिस्किट बनाने के बारे में बताने जा रहें है जिसे घर में बनाना बहुत ही आसान है.
Homemade Biscuit Recipe: बाजार के बिस्किट तो हम सभी ने कई बार खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वही स्वादिष्ट और क्रिस्पी बिस्किट आप घर पर भी बना सकते हैं? जी हां, आज हम आपके लिए बेहद आसान और हेल्दी रेसिपी सूजी से बना बिस्किट की रेसिपी लेकर आए है. ये बिस्किट स्वाद में बेहद लाजवाब और कुरकुरे होते हैं जिसे बच्चों के लंच बॉक्स में रखा जा सकता है या फिर इन्हें शाम की चाय के साथ स्नैक के रूप में भी खा सकते हैं. ये न केवल स्वाद में बेहतर होते हैं, बल्कि इनमें कोई हानिकारक सामग्री नहीं होती, जिससे ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है.
सूजी बिस्किट बनाने की सामग्री
- सूजी – 1 कप
- मैदा – आधा कप
- चीनी पाउडर – आधा कप
- घी या मक्खन – आधा कप
- दूध – आवश्यकतानुसार
- बेकिंग पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- नमक – एक चुटकी
यह भी पढ़ें: Bread Ki Barfi Recipe: जब मेहमान हो सामने और घर में ना हो मिठाई, तो बनाएं झटपट ब्रेड की बर्फी
यह भी पढ़ें- Sugar Free Kulfi Recipe: डायबिटीज मरीज भी खा सकेंगे ठंडी-ठंडी कुल्फी, घर पर आसानी से बनाएं ये शुगर फ्री कुल्फी
सूजी बिस्किट बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बाउल में सूजी, मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक छान लें.
- अब इसमें चीनी पाउडर, घी या मक्खन और इलायची पाउडर मिलाएं.
- अब इसमें धीरे-धीरे दूध डालकर इसका सॉफ्ट आटा गूंथ लें. ध्यान रहें आटा ज्यादा नरम नहीं हो.
- अब आटे को ढककर 15 से 20 मिनट के लिए रख दें.
- इसके बाद इससे गोल-गोल आकार बना लें और इसे ओवन या तेल में भी तल सकते हैं.
- जब तक बिस्किट सुनहरा भूरा न हो जाए, तब तक इसे बेक करे या तलें.
- अब इसको ठंडा होने पर एयरटाइट डिब्बे में भर कर रखें.
- अब तैयार है आपका खस्ता और हेल्दी सूजी से बना बिस्किट इसे आप चाय के साथ खाए या अपने बच्चों को लंच में दें.
यह भी पढ़ें: Mango Rabdi Recipe: सास और बहु के रिश्ते में ला देगी मिठास, एक बार जरूर ट्राई करें आम की ये खास रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










