Biscuit Cooker Cake Recipe: घर पर कुकर में ऐसे बनाएं सॉफ्ट बिस्किट केक, स्वाद होगा बेमिसाल

Updated:
विज्ञापन

कुकर में बिस्किट केक बनाने की रेसिपी (Image-Gemini)

Biscuit Cooker Cake Recipe: अगर आप केक खाने के शौकीन हैं तो बार-बार बाजार जाने की जरूरत नहीं है. आज आपको घर पर बिस्किट केक से कुकर में केक बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं.

विज्ञापन

Biscuit Cooker Cake Recipe: केक खाना तो हम सभी को पसंद होता है लेकिन किसी भी खास अवसर पर ज्यादातर हम बाजार से ही केक लाकर खाते हैं. कारण है कि घर पर इसे बनाने में अधिक समय लगता है. आज हम आपको बहुत ही कम समय में घर पर केक बनाने की रेसिपी बताते हैं. इसे आप जल्दबाजी झटपट बनाकर सर्व कर सकते हैं. इस केक का स्वाद भी बहुत ही बेमिसाल होता है. तो चलिए आपको बिस्किट से कुकर में फटाफट केक बनाने की रेसिपी बताते हैं.

विज्ञापन

कुकर में बिस्किट केक बनाने की सामग्री

  • बिस्किट  – 1 पैक
  • मैदा – 1 कटोरा
  • दही – 1/2 कटोरा
  • दूध – 1/2 कटोरा
  • घी – 1 चम्मच
  • बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा – 1 छोटा चम्मच
  • वैनिला एसेंस – 1/2 छोटा चम्मच
  • चीनी – 1 कटोरा
  • नमक – 1/2 कटोरा

यह भी पढ़ें: Small Cake Recipe: अब मार्केट नहीं घर पर ही बनाएं क्रिसमस के लिए स्मॉल केक, बच्चे कहेंगे थैंक यू

कुकर में बिस्किट केक बनाने की विधि

  • इस केक को बनाने के लिए सबसे पहले बिस्किट और चीनी को पीसकर पाउडर बना लें.
  • फिर इसमें सभी ड्राई सामग्रियों को मिला लें.
  • फिर इसमें दही, दूध, घी और वैनिला एसेंस को डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • ध्यान रहे कि घोल ज्यादा गाढ़ा न हो.
  • अब प्रेशर कुकर में नमक को अच्छी तरह फैला कर इसे गैस पर मीडियम आंच पर रख दें.
  • फिर केक बनाने वाली टीन को घी से ग्रीस करके 1 बड़ा चम्मच मैदा से डस्टिंग करें.
  • इसके बाद आप घोल को टिन में डालें और इस टिन को धीरे से कुकर में रख दें.
  • पहले तो इसे 5 मिनट तेज आंच पर पकने दें और उसके बाद 30 मिनट धीमी आंच पर बेक करके गैस बंद कर दे.
  • जब ये ठंडी हो जाए तब आप इसे प्लेट में निकालकर सर्व कर दें.

यह भी पढ़ें: Milk Cake Recipe: बसंत पंचमी पर बनाएं मुंह में घुल जाने वाला मिल्क केक, बहुत सिंपल है रेसिपी

यह भी पढ़ें: Blueberry Cake Recipe: घर पर इस सिंपल रेसिपी से बनाएं स्वाद में लाजवाब ब्लूबेरी केक, जानें इसकी आसान रेसिपी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola