Milk Cake Recipe: बसंत पंचमी पर बनाएं मुंह में घुल जाने वाला मिल्क केक, बहुत सिंपल है रेसिपी

मिल्क केक रेसिपी (Image-Gemini)
Milk Cake Recipe: बसंत पंचमी के मौके पर इस बार आप बाजार नहीं बल्कि घर पर बनी मिठाई से मुंह मीठा करें. आज आपके लिए मिल्क केक की रेसिपी बताते हैं. इसे घर पर बनाना बहुत आसान है.
Milk Cake Recipe: किसी भी त्योहार के मौके पर मुंह मीठा करना तो बनता ही है. साधारण तौर पर जब भी कोई फेस्टिवल आता है तो हम बाजार से मिठाई लाकर खाते हैं. जबकि बाजार में मिलने वाली बहुत सारी टेस्टी मिठाइयों को हम घर पर भी बना सकते हैं. अब जब सरस्वती पूजा का त्योहार आ रहा है तो हम आपके लिए मिल्क केक मिठाई की रेसिपी लेकर आए हैं. यह मिठाई ज्यादातर घरों में लोगों की पहली पसंद है. यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है. चलिए आपको इसकी सिंपल रेसिपी बताते हैं.
मिल्क केक बनाने की सामग्री
- दूध – 2 लीटर
- चीनी – 2 कप
- घी – 2 टेबल स्पून
- फिटकरी पिसी – 2 चुटकी
इसे भी पढ़ें: Rajasthani Pheni Sweet: बहुत ही खास है राजस्थान की मिठाई फेनी, इसकी खुशबू ही बना देगी दीवाना
मिल्क केक बनाने का तरीका
- मिल्क केक बनाने के लिए पहले एक बड़ी कड़ाही में दूध डालकर उसे गर्म करने के लिए रख दें.
- दूध में अच्छे से उबाल आने के बाद उसमें दो चुटकी फिटकरी डाल दें, ताकि दूध फट कर दानेदार हो जाए.
- दूध को गाढ़ा होने तक उबालते रहें.
- दूध के गाढ़ा होने पर इसके अंदर दो कप चीनी डाल दें.
- अब आप चीनी को दूध के साथ अच्छे से मिक्स करें.
- 10 मिनट बाद इस दूध में घी डाल दें और दूध को बीच-बीच में चलाते रहें.
- मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाते रहें.
- अब आप एक गहरे तले वाली प्लेट या थाली लेकर मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें.
- जब मिश्रण अच्छे से ठंडा होने के बाद जम जाए तो अपनी पसंद के आकार में काट लें.
- अब आपका मिल्क केक बनकर तैयार हो चुका है.
- मेहमानों को आप इसे खिलाकर मुंह मीठा कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: Gulab Jamun Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी सॉफ्ट और टेस्टी गुलाब जामुन, नोट करें रेसिपी
इसे भी पढ़ें: kaju Jalebi Recipe: नहीं खाई होगी ऐसी शाही काजू जलेबी, बहुत आसान है इसकी रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




