होंठों के ऊपर कालापन को चुटकी में करें दूर, ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे

Updated at : 31 Oct 2022 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
होंठों के ऊपर कालापन को चुटकी में करें दूर, ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे

Lighten Dark Upper Lips: होठों के ऊपर कालेपन की परेशानी शायद हर 10 में से 1 लड़कियों के साथ ये समस्या हो सकती है. ऐसे में आज हम आपको इससे छुटकारा पाने के लिए घरेलू टिप्स बताने वाले हैं जो आपके बेहद काम आ सकते हैं...

विज्ञापन

Lighten Dark Upper Lips: महिलाएं अपने चेहरे का हर तरीके के ख्याल रखती हैं, लेकिन कुछ परेशानी ऐसी होती है जो वक्त रहते ठीक न किया जाए तो आपका चेहरे की खूबसूरती कम कर देगी. हम बात कर रहे हैं होठों के ऊपर होने वाले कालेपन का. शादय हर 10 में से 1 लड़कियों के साथ ये समस्या हो सकती है. ऐसे में आज हम आपको इससे छुटकारा पाने के लिए घरेलू टिप्स बताने वाले हैं जो आपके बेहद काम आ सकते हैं…

आलू का रस

आलू का रस अपरलिप पिगमेंटेशन को दूर करने में काफी मदद करता है. आप एक आलू को कद्दूकस कर लें, उसके बाद उसके रस को कॉटन की सहायता से होंठो के ऊपर 10 से 15 मिनट के लिए लगा के रखें, फिर नॉर्मल पानी से वॉश करलें.

undefined
बादाम का तेल

बादाम का तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसका इस्तेमाल रोजना सोने से पहले हल्के हाथों से मसाज करें. उसके बाद अगली सुबह चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश कर लें.

undefined
शहद

शहद शरीर की कई समस्याओं को आसानी से दूर करता हैं. अपर लिप्स का पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए आधा चम्मच शहद में एक चम्मच गुलाबजल मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें. फिर इसे अपर लिप के एरिया पर 5 से 10 मिनट के लगा कर रखें. उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करलें.

undefined
चुकंदर का रस

चुकंदर का रस शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है. इसका इस्तेमाल करने के लिए चुकंदर को कद्दूकस करके रस निकालें और अपर लिप के एरिया पर 5 से 10 मिनट तक लगा के रखें. फिर नॉर्मल पानी से वॉश कर लें इसे आप होंठो पर भी लगा सकते हैं.

undefined
संतरे का छिलका

संतरे का छिलका स्किन की कई समस्याओं को आसानी से दूर करता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए संतरे के छिलको को धूप में सुखाकर पाउडर बना ले. फिर एक चम्मच दही को मिलाकर मिश्रण को अपर लिप पर 10 से 15 मिनट तक लगा कर रखें. बाद में नॉर्मल पानी से वॉश करलें.

undefined

ये सभी घरेलू नुस्खें आपके अपर लिप के कालेपन को दूर करने में मदद करेगा, लेकिन इसकी पुष्टी https://www.prabhatkhabar.com/ नहीं करता है. आप इसे इस्तेमाल से पहले अपने ब्यूटी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.

विज्ञापन
Bimla Kumari

लेखक के बारे में

By Bimla Kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola