Home Remedies For Pink Lips: अगर आप भी अपने होंठों को रखना चाहती हैं गुलाबी-गुलाबी,तो अपनाएं ये ट्रिक्स
Author Shinki singh
Updated:
विज्ञापन
Home Remedies For Pink Lips
Home Remedies For Pink Lips : गुलाबी और मुलायम होंठ पाने के लिए अपनाएं आसान घरेलू नुस्खे.
विज्ञापन
Home Remedies For Pink Lips: हर कोई चाहता है कि उसके होंठ हमेशा गुलाबी और खूबसूरत दिखें.लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है.आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने वाले हैं जिससे आप मनचाहे गुलाबी होंठ पा सकती हैं.इसके लिये आपको कुछ घरेलु नुस्खों काे अपनना होगा.
- नियमित रूप से करें स्क्रब: डेड स्किन सेल्स होंठों को बेजान और डार्क बना सकते हैं. चीनी और शहद का मिश्रण एक बेहतरीन नेचुरल स्क्रब है. हल्के हाथों से होंठों पर रगड़ें और फिर धो लें.
- गुलाब जल का जादू: गुलाब जल न केवल त्वचा के लिए बल्कि होंठों के लिए भी बहुत फायदेमंद है. रुई में थोड़ा सा गुलाब जल लेकर दिन में दो-तीन बार होंठों पर लगाएं.
- चुकंदर का रस: चुकंदर का गहरा लाल रंग होंठों को प्राकृतिक गुलाबी रंगत देने में मदद करता है. ताजे चुकंदर का रस निकालकर होंठों पर लगाएं और सूखने दें फिर धो लें.
- शहद और नींबू का मिश्रण: शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है और नींबू में हल्का ब्लीचिंग गुण होता है. इन दोनों को मिलाकर लगाने से होंठों का कालापन दूर होता है और वे गुलाबी दिखते हैं.
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं: डिहाइड्रेशन के कारण भी होंठ सूखे और बेजान दिख सकते हैं इसलिए दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है.
- लिप बाम का इस्तेमाल: एसपीएफ युक्त अच्छी क्वालिटी का लिप बाम होंठों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है और उन्हें नमी प्रदान करता है.
Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला.
बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










